फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   MPPSC Prelims Answer Key 2022 Released at mppsc.nic.in know how to check sarkari result

MPPSC Prelims Answer Key 2022: एमपीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, ऐसे डाउनलोड करें

Fri, 24 Jun 2022 01:57 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Fri, 24 Jun 2022 01:57 PM IST
सार

MPPSC Prelims Answer Key 2022: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से जारी की गई उत्तर कुंजी अंतरिम है। उम्मीदवारों को इस पर आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा दी गई है।

विज्ञापन
MPPSC Prelims Answer Key 2022 Released at mppsc.nic.in know how to check sarkari result
MPPSC Prelims Answer Key 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

MPPSC Prelims Answer Key 2022: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य सेवा और राज्य वन सेवा लिखित परीक्षा, 2021 की उत्तर कुंजी को जारी कर दिया है। यह अब आयोग के ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध है। जिन उम्मीदवारों ने 19 जून, 2022 की तारीख को आयोजित की गई प्रारंभिक लिखित परीक्षा में भाग लिया था, वे इस उत्तर कुंजी को मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि यह उत्तर कुंजी अंतरिम है। 

विज्ञापन

MPPSC Prelims Answer Key 2022: आपत्ति दर्ज कराने की मिलेगी सुविधा
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से जारी की गई उत्तर कुंजी अंतरिम है। उम्मीदवारों को इस पर आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा दी गई है। जो भी उम्मीदवार ऐसा करना चाहते हैं, वे उत्तर कुंजी जारी होने के 7 दिनों के भीतर अपनी आपत्ति आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से दर्ज करा सकते हैं। बता दें कि MPPSC ने प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 19 जून को राज्य के 52 जिलों में निर्धारित विभिन्न केंद्रों पर किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इतने पदों पर होनी है भर्तियां
मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 346 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इनमें से 63 पद राज्य वन सेवा और 283 पद राज्य सेवा के लिए है। बता दें कि आयोग द्वारा दर्ज कराई गई आपत्तियों की समीक्षा की जाएगी। इसके बाद एक अंतिम उत्तर कुंजी/Final Answer Key जारी की जाएगी। इसी पर परिणाम भी आधारित होंगे।
विज्ञापन

कैसे चेक करें उत्तर कुंजी?
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं।
  • अब आपको होम पेज पर प्रारंभिक परीक्षा की उत्तर कुंजी से जुड़ा लिंक दिखाई देगा।
  • इस पर क्लिक करते ही उत्तर कुंजी आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
  • इसे डाउनलोड कर के आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट निकलवा लें।
  • जरूरत पड़ने पर आपत्ति दर्ज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed