{"_id":"61f5100ba3417f626c61ba5c","slug":"mppsc-engineering-service-result-mppsc-released-result-of-state-engineering-service-exam-2020-sarkari-result","type":"story","status":"publish","title_hn":"MPPSC Engineering Service Result: एमपीपीएससी ने जारी किया इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2020 का परिणाम, ऐसे चेक करें","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
MPPSC Engineering Service Result: एमपीपीएससी ने जारी किया इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2020 का परिणाम, ऐसे चेक करें
Sat, 29 Jan 2022 03:30 PM IST
सुभाष कुमार
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Sat, 29 Jan 2022 03:30 PM IST
सार
MPPSC Engineering Service Result: मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग ने इंजीनियर सेवा परीक्षा का आयोजन बीते साल 14 नवंबर को राज्य के विभिन्न जिलों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया था।
विज्ञापन
MPPSC Engineering Service Result
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
MPPSC Engineering Service Result: मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) ने राज्य इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2020 के परिणाम जारी कर दिए हैं। परिणाम अब आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। यह परीक्षा मैकेनिकल और ऑटोमोबाइल, सिविल और इलेक्ट्रिकल सहायक इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की गई थी। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वह अपना परिणाम एमपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
MPPSC Engineering Service Result: नवंबर माह में हुई थी परीक्षा
मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग ने इंजीनियर सेवा परीक्षा का आयोजन बीते साल 14 नवंबर को राज्य के विभिन्न जिलों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया था। आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक इस परीक्षा में कुल 336 उम्मीदवारों ने सफलता प्राप्त की है। इनमें 327 सिविल, 6 इलेक्ट्रिकल और 3 मैकेनिकल इजीनियरिंग के लिए सफल हुए हैं।
विज्ञापन
MPPSC Engineering Service Result: कैसे चेक करें अपना परिणाम?
1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं।
2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे What’s New के सेक्शन में जाएं।
3. अब यहां इंजीनियर सेवा परीक्षा के परिणाम से संबंधित लिक पर क्लिक करें।
4. अब परिणाम आपके सामने की स्क्रीन पर एक पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगी।
5. इसमें ctrl+f की मदद से अपना रोल नंबर चेक करें।
6. आगे की जरूरत के लिए परिणाम को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट निकलवा लें।