फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   MPPSC Admit Card fOR engineering serviceS Exam 2021 released at mppsc.nic.in sarkari naukri

MPPSC Admit Card: मध्यप्रदेश इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, ऐसे डाउनलोड करें

Wed, 29 Jun 2022 04:04 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Wed, 29 Jun 2022 04:04 PM IST
सार

MPPSC Admit Card: मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा, 2021 का आयोजन 3 जुलाई, 2022 को किया जाएगा।

विज्ञापन
MPPSC Admit Card fOR engineering serviceS Exam 2021 released at mppsc.nic.in sarkari naukri
UPRVUNL Admit Card 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

MPPSC Admit Card: मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा, 2021 के लिए प्रवेश पत्र को जारी कर दिया है। प्रवेश पत्र अब ऑनलाइन रूप में उपलब्ध है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक अपना आवेदन किया था और परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे अपना प्रवेश पत्र मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.nic.in या  mponline.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि कैसे आप अपने प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

MPPSC Admit Card: कब होनी है परीक्षा?
मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा, 2021 का आयोजन 3 जुलाई, 2022 को किया जाएगा। परीक्षा राज्य के विभिन्न जिलों में निर्धारित केंद्रों पर सभी तरह की कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए आयोजित की जाएगी। परीक्षा की तारीख, परीक्षा केंद्र, परीक्षा का समय और इससे जुड़े जरूरी गाइडलाइन प्रवेश पत्र पर दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

MPPSC Admit Card: प्रवेश पत्र के लिए इन जानकारी की जरूरत
इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा में शामिल हो रहे उम्मीदवारों को अपने प्रवेश पत्र को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने पंजीयन क्रमांक और जन्मतिथि जैसी जानकारियों का प्रयोग कर के आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा। बता दें कि आपको पंजीयन क्रमांक की जानकारी परीक्षा के आवेदन पत्र में मिलेगी।

विज्ञापन

MPPSC Admit Card: कैसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र?

छात्र नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं-:

  • सबसे पहले छात्र MPPSC की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.nic.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा के प्रवेश पत्र से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
  • अब आपका प्रवेश पत्र सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट भी निकलवा लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed