MPHC Answer Key 2022: एमपी हाईकोर्ट स्टेनोग्राफर और असिस्टेंट भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, ऐसे डाउनलोड करें
MPHC Answer Key 2022: मध्यप्रदेश हाईकोर्ट द्वारा जारी की गई ग्रेड 3 भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 22 फरवरी, 2022 को जबलपुर, भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, सागर, सतना और उज्जैन शहर में किया गया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
MPHC Answer Key 2022: मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने स्टेनोग्राफर ग्रेड -2, स्टेनोग्राफर ग्रेड -3, स्टेनोग्राफर ग्रेड -3 (कोर्ट मैनेजर स्टाफ), असिस्टेंट ग्रेड -3 और असिस्टेंट ग्रेड -3 (अंग्रेजी जानने वाला) के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की गई प्रारंभिक परीक्षा की उत्तर कुंजी को जारी कर दिया है। अब यह आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट mphc.gov.in पर जाकर उत्तर कुंजी को डाउनलोड कर सकते हैं।
MPHC Answer Key 2022: आपत्ति दर्ज कराने की मिलेगी सुविधा
उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि यह उत्तर कुंजी अंतरिम है। इस पर उन्हें आपत्ति दर्ज कराने की भी सुविधा दी गई है। जो भी उम्मीदवार ऐसा करना चाहते हैं, वह मध्यप्रदेश हाईकोर्ट जबलपुर के परीक्षा सेल में (कार्य समय में) ऑफलाइन माध्यम से अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए उन्हें सात दिनों का समय दिया गया है। इसके लिए उन्हें सभी जरूरी दस्तावेजों को भी जमा करना होगा। उम्मीदवार आखिरी तारीख से पहले ही आपत्ति दर्ज करा लें।
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के उत्तर कुंजी को डाउनलोड कर सकते हैं।
1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mphc.gov.in पर जाएं।
2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे स्टेनोग्राफर परीक्षा की उत्तर कुंजी से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
3. अब उत्तर कुंजी आपके सामने की स्क्रीन पर पीडीएफ के रूप में खुल जाएगी।
4. इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
5. जरूरत पड़ने पर आपत्ति दर्ज कराएं।
MPHC Answer Key 2022: मध्यप्रदेश हाईकोर्ट द्वारा जारी की गई ग्रेड 3 भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 22 फरवरी, 2022 को जबलपुर, भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, सागर, सतना और उज्जैन शहर में किया गया था। इस भर्ती के माध्यम से विभिन्न पदों पर कुल 1255 योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसके लिए आधिकारिक अधिसूचना नवंबर, 2021 में जारी की गई थी।