MPESB Teacher Vacancy 2025: बीएड और डीएलएड वालों के लिए सरकारी नौकरी; प्राइमरी शिक्षकों के 13089 पदों पर भर्ती
MPESB MP Teacher Vacancy 2025: बीएड और डीएलएड के डिग्रीधारकों के लिए प्राइमरी शिक्षकों के 13000+ पदों पर भर्ती चल रही है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 अगस्त है। लिहाजा इच्छुक उम्मीदवार नीचे विवरण पढ़कर तुरंत आवेदन कर दें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
MPESB MP Teacher Vacancy 2025: अगर आप शिक्षण के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं और आपके पास बीएड या डीएलएड की डिग्री है तो आपके पास प्राइमरी शिक्षक की शानदार भर्ती है। यह भर्ती मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) की ओर से की जा रही है।
MPESB Primary Teacher Apply Last Date: आवेदन करने की अंतिम तिथि बेहद करीब
आवेदन प्रक्रिया चालू है, लेकिन बहुत जल्द समाप्त होने वाली है। पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 25 अगस्त 2025 है। पहले इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 6 अगस्त थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 25 अगस्त 2025 कर दिया गया था। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
MPESB Primary Teacher Vacancy: कुल 13,089 पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 13,089 पदों को भरा जाएगा, जिनमें स्कूल शिक्षा विभाग के 10,150 पद और जनजातीय कार्य विभाग के 2,939 पद शामिल हैं।
MPESB Primary Teacher Eligibility: कौन कर सकता है आवेदन?
केवल वे अभ्यर्थी आवेदन के पात्र होंगे जिन्होंने MPESB द्वारा आयोजित प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा 2020 या 2024 को निर्धारित अंकों के साथ पास किया हो।
- आवेदक के पास D.El.Ed (डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन) की डिग्री होना अनिवार्य है।
- B.Ed धारकों को इस भर्ती प्रक्रिया में पात्र नहीं माना गया है।
- अभ्यर्थियों को केवल एक ही फॉर्म भरना होगा, चाहे वे किसी भी विभाग के लिए आवेदन कर रहे हों।
आयु सीमा
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत सामान्य अभ्यर्थियों की आयु सीमा 21 से 40 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। मध्य प्रदेश की महिला अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है, जिससे उनके लिए यह सीमा 45 वर्ष हो जाती है। इसी तरह, राज्य के आरक्षित वर्गों (OBC, SC, ST) और दिव्यांग अभ्यर्थियों को भी अधिकतम आयु में छूट का लाभ मिलेगा और उनकी भी अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष तय की गई है।
आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क की बात करें तो, अनारक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को 500 रुपये शुल्क देना होगा। जबकि मध्य प्रदेश के ओबीसी, एससी, एसटी और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये निर्धारित किया गया है।
कैसे करें आवेदन?
- सबसे पहले MPESB की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर "Apply Online" सेक्शन में जाकर "Primary Teacher Recruitment 2025" लिंक पर क्लिक करें।
- सभी आवश्यक जानकारी भरें और दस्तावेज अपलोड करें।
- शुल्क का भुगतान करके फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट करें।
- भविष्य के लिए एप्लिकेशन फॉर्म की एक प्रति डाउनलोड कर लें।