MP HSTET Answer Key Out: एमपी हाई स्कूल शिक्षक चयन परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, ऐसे करें चेक
MP HSTET Answer Key Out: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने मंगलवार 08 अगस्त को एमपी हाई स्कूल शिक्षक चयन परीक्षा 2023 की अंतरिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
MP HSTET Answer Key Out: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने मंगलवार 08 अगस्त को एमपी हाई स्कूल शिक्षक चयन परीक्षा (MP HSTET 2023) की अंतरिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी उत्तर कुंजी के खिलाफ 11 अगस्त तक आपत्तियां उठाने का मौका दिया गया है। आपत्तियां उठाने के लिए उम्मीदवारों से प्रति प्रश्न 50 रुपये का प्रसंस्करण शुल्क लिया जाएगा।
एमपी एचएसटीईटी 2023 02 अगस्त 2023 को सुबह 9.30 बजे से 11.30 बजे तक और दोपहर 3.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक आयोजित किया गया था। इसके तहत कुल 8720 रिक्तियों की अधिसूचना जारी की गई हैं।
MP HSTET Answer Key ऐसे करें डाउनलोड
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
-
होमपेज पर, HSTET 2023 के लिए उत्तर कुंजी/आपत्ति लिंक लिंक पर क्लिक करें।
-
लॉगिन करने के लिए अपना टीएसी कोड और रोल नंबर दर्ज करें।
-
HSTET अंतरिम उत्तर कुंजी स्क्रीन पर दिखाई देगी।
-
डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।
-
यदि कोई हो तो आपत्तियां उठाएं।