फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   MPESB Excise Constable Recruitment 2024 short notice out, Registration from 15 Feb

MPESB Constable Recruitment 2024: एमपी में कांस्टेबल की एक और भर्ती का नोटिस जारी, फरवरी में शुरू होगा पंजीकरण

Wed, 01 Jan 2025 03:22 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Wed, 01 Jan 2025 03:22 PM IST
सार

MPESB Constable Recruitment 2024: एमपी के आबकारी विभाग में आबकारी कांस्टेबल के पदों पर भर्ती अधिसूचित की गई है। फिलहाल शॉर्ट नोटिस जारी कर जानकारी दी गई है। विस्तृत अधिसूचना बाद में प्रकाशित की जाएगी।
 

विज्ञापन
MPESB Excise Constable Recruitment 2024 short notice out, Registration from 15 Feb
MPESB Constable, एमपी आबकारी कांस्टेबल भर्ती - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

MPESB Constable Recruitment 2024: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने आबकारी विभाग में आबकारी आरक्षक (Excise Constable) के पदों पर भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया है। हालांकि, इस भर्ती के अंतर्गत कुल रिक्तियों की संख्या अभी स्पष्ट नहीं की गई है। इच्छुक उम्मीदवारों को इस भर्ती प्रक्रिया के तहत आवेदन करने और परीक्षा की तैयारी के लिए यहां बताई गई जानकारी का ध्यान रखना चाहिए।

विज्ञापन

MPESB Constable Important Dates: आवेदन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन शुरू होने की तिथि: 15 फरवरी 2025
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 1 मार्च 2025
  • आवेदन में संशोधन की तिथि: 15 फरवरी से 8 मार्च 2025
  • आवेदन का माध्यम: ऑनलाइन


उम्मीदवार MPESB की आधिकारिक वेबसाइट https://esb.mp.gov.in या esb.mponline.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा तिथि और समय

लिखित परीक्षा की तिथि: 5 जुलाई 2025
परीक्षा का समय:

  • पहली शिफ्ट: सुबह 9:00 बजे से 11:00 बजे तक
  • दूसरी शिफ्ट: दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे तक
  • परीक्षा कंप्यूटर आधारित (CBT) होगी।
विज्ञापन

शैक्षणिक योग्यता

किसी भी विषय में 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

आयु सीमा (संभावित)

  • आयु सीमा: 18 से 33 वर्ष
  • आरक्षित वर्ग (एससी, एसटी, ओबीसी) और सभी वर्गों की महिलाओं को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी जाएगी।

 

शारीरिक मापदंड (संभावित)

पुरुष उम्मीदवार:

  • न्यूनतम लंबाई: 167.5 सेमी
  • छाती: न्यूनतम 81 सेमी (5 सेमी फुलाव के साथ 86 सेमी)

महिला उम्मीदवार:

  • न्यूनतम लंबाई: 152.5 सेमी

आवेदन में आवश्यक जानकारी

  • आवेदन में शरीर के स्थायी चिन्ह, परीक्षा के समय दिखाए जाने वाले फोटो पहचान पत्र का विवरण और उसका क्रमांक अनिवार्य रूप से भरना होगा।
  • ऑनलाइन आवेदन के लिए एक सक्रिय ई-मेल आईडी होना आवश्यक है, क्योंकि भर्ती से संबंधित सभी जानकारी ई-मेल के माध्यम से भेजी जाएगी।

दस्तावेज अपलोड करने के निर्देश

  • रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर और स्वयं की हस्तलिपि का स्कैन किया हुआ कॉपी
  • 10वीं और 12वीं की मार्कशीट
  • आरक्षित वर्ग (एससी, एसटी, ओबीसी) के लिए जाति प्रमाण पत्र
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed