फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   MP Police Constable Driver Recruitment 2026: Apply for 1000 Posts by October 29, 8th-10th Pass Can Apply

एमपी पुलिस कांस्टेबल चालक भर्ती: 1000 पदों पर आवेदन की 29 अक्तूबर अंतिम तिथि, 8वीं-10वीं पास के लिए मौका

Wed, 28 Oct 2026 06:31 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Wed, 28 Oct 2026 06:31 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में पुलिस आरक्षक चालक के 1,000 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने का कल आखिरी मौका है। 10वीं पास योग्य पुरुष उम्मीदवार 29 अक्तूबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। लिखित परीक्षा 4 जनवरी 2027 से प्रस्तावित है।
 

विज्ञापन
MP Police Constable Driver Recruitment 2026: Apply for 1000 Posts by October 29, 8th-10th Pass Can Apply
MP Police Constable Driver Recruitment 2026 - फोटो : AI Generated

विस्तार

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल, भोपाल ने गृह (पुलिस) विभाग में पुलिस आरक्षक (चालक) के 1,000 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 29 अक्तूबर 2026 है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवारों को समय रहते ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

विज्ञापन


इस भर्ती में विशेष सशस्त्र बल के 200 और जिला पुलिस बल के 800 पद शामिल हैं। भर्ती केवल पुरुष अभ्यर्थियों के लिए है। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक नियम पुस्तिका में पात्रता और शारीरिक मापदंडों की जांच कर लेनी चाहिए।

विज्ञापन

आवेदन से जुड़ी महत्वपूर्ण तारीखें

भर्ती प्रक्रिया तारीख
आवेदन शुरू 15 अक्तूबर 2026
आवेदन की अंतिम तारीख 29 अक्तूबर 2026
आवेदन में सुधार की अंतिम तारीख 3 नवंबर 2026
लिखित परीक्षा 4 जनवरी 2027 से प्रस्तावित

1,000 पदों में किस बल के कितने पद?

बल पदों की संख्या
विशेष सशस्त्र बल 200
जिला पुलिस बल 800
कुल पद 1,000


विशेष सशस्त्र बल के 200 पदों में 150 अनारक्षित, 20 पूर्व सैनिक और 30 होमगार्ड के लिए हैं। वहीं, जिला पुलिस बल के 800 पदों में 600 अनारक्षित, 80 पूर्व सैनिक और 120 होमगार्ड के पद शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कौन कर सकता है आवेदन?

  • सामान्य, अनुसूचित जाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों का 10वीं पास होना जरूरी है।
  • अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवार 8वीं पास होने पर भी आवेदन कर सकते हैं।

इसके अलावा उम्मीदवार के पास भारी मोटर वाहन चलाने का वैध लाइसेंस होना जरूरी है। चयन प्रक्रिया में वाहन चलाने की व्यावहारिक परीक्षा भी शामिल होगी, जिसे पास करना अनिवार्य है।

आयु सीमा और छूट

उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 29 अक्तूबर 2026 के आधार पर की जाएगी।

  • मध्य प्रदेश के सामान्य वर्ग के पुरुष, ईडब्ल्यूएस और दूसरे राज्यों के पुरुष उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 33 वर्ष है।
  • मध्य प्रदेश के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट के साथ 38 वर्ष तक आवेदन की पात्रता है।

मध्य प्रदेश के स्थायी निवासी नहीं होने वाले उम्मीदवार केवल अनारक्षित खुले पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। उन्हें राज्य के आरक्षित वर्गों को मिलने वाले आरक्षण और आयु संबंधी लाभ नहीं मिलेंगे।

कितनी मिलेगी सैलरी?

पुलिस आरक्षक चालक पद के लिए वेतनमान ₹19,500 से ₹62,000 निर्धारित किया गया है। शुरुआती तीन वर्षों में निर्धारित नियमों के अनुसार न्यूनतम वेतनमान का क्रमशः 70%, 80% और 90% स्टाइपेंड दिया जाएगा। इसके अलावा नियमानुसार अन्य भत्ते भी लागू होंगे।

लिखित परीक्षा का पैटर्न

लिखित परीक्षा ऑनलाइन होगी। इसमें कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे और परीक्षा 100 अंकों की होगी। परीक्षा की अवधि दो घंटे रहेगी। गलत उत्तर देने पर अंक नहीं काटे जाएंगे।

 

विषय अंक
सामान्य ज्ञान एवं तार्किक ज्ञान 40
बौद्धिक क्षमता एवं मानसिक अभिरुचि 30
विज्ञान एवं सरल अंक गणित 30
कुल 100

 

परीक्षा के प्रश्न हिंदी में होंगे और उनका स्तर आठवीं कक्षा के अनुरूप रखा जाएगा।

लिखित परीक्षा के बाद क्या होगा?

लिखित परीक्षा में निर्धारित कटऑफ के आधार पर विज्ञापित पदों की संख्या के सात गुना तक उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद चयन प्रक्रिया में ये चरण शामिल होंगे:

  • शारीरिक दक्षता परीक्षा
  • दस्तावेजों की जांच
  • वाहन चलाने की व्यावहारिक परीक्षा

शारीरिक दक्षता परीक्षा कुल 40 अंकों की होगी। इसमें 800 मीटर की दौड़ शामिल है, जिसके लिए उम्मीदवार को एक अवसर मिलेगा। वाहन चलाने की व्यावहारिक परीक्षा अर्हताकारी होगी।

अंतिम चयन के लिए लिखित परीक्षा के अंक, शारीरिक दक्षता परीक्षा, व्यावहारिक परीक्षा, दस्तावेजों की जांच और अन्य निर्धारित पात्रता शर्तों को पूरा करना जरूरी होगा।

शारीरिक मापदंड क्या हैं?

शारीरिक मापदंड बल और उम्मीदवार की श्रेणी के अनुसार अलग-अलग हैं। जिला पुलिस बल में सामान्य, अनुसूचित जाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम लंबाई 168 सेंटीमीटर और सीना 81 से 86 सेंटीमीटर निर्धारित है।

अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम लंबाई 160 सेंटीमीटर और सीना 76 से 81 सेंटीमीटर निर्धारित है। विशेष सशस्त्र बल के लिए भी अलग-अलग श्रेणियों के अनुसार मापदंड लागू हैं। उम्मीदवार आवेदन से पहले आधिकारिक नियम पुस्तिका में अपने वर्ग के मापदंड जरूर जांच लें।

आवेदन शुल्क कितना है?

उम्मीदवारों की श्रेणी मंडल शुल्क विभागीय शुल्क कुल शुल्क
सामान्य वर्ग/अन्य राज्य ₹500 ₹200 ₹700
मध्य प्रदेश के एससी/एसटी/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस ₹250 ₹100 ₹350

 

ऑनलाइन केंद्र या नागरिक उपयोगकर्ता के माध्यम से आवेदन करने पर निर्धारित पोर्टल शुल्क अलग से देना होगा।

आवेदन करते समय इन बातों का रखें ध्यान

उम्मीदवारों को आवेदन के दौरान व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता, जाति और निवास संबंधी विवरण के साथ भारी मोटर वाहन लाइसेंस की जानकारी भी देनी होगी। आवेदन जमा करने के बाद आवेदन नंबर और रसीद सुरक्षित रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed