फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   MP Excise Constable Recruitment: Last date to apply, 12th pass candidates fill form immediately

Police Constable Bharti: एमपी आबकारी कांस्टेबल भर्ती पर आवेदन करने की अंतिम तिथि आज, 12वीं पास भरें फॉर्म

Sat, 01 Mar 2025 01:38 PM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Sat, 01 Mar 2025 01:38 PM IST
सार

MPESB Excise Constable Registration 2025: एमपीईएसबी आबकारी कांस्टेबल के ढेरों पदों पर आज से आवेदन प्रक्रिया बंद हो रही है। इस भर्ती में शामिल होने वाले उम्मीदवार विस्तृत विवरण नीचे पढ़ सकते हैं।

विज्ञापन
MP Excise Constable Recruitment: Last date to apply, 12th pass candidates fill form immediately
MPESB Excise Constable - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

MPESB Excise Constable Registration: अगर आप 12वीं पास हैं और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो मध्य प्रदेश आबकारी विभाग में कांस्टेबल की नौकरी पाने का बेहतरीन मौका है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) द्वारा आबकारी कांस्टेबल के 253 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इस भर्ती के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि आज 1 मार्च 2025 है, इसलिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को तुरंत आवेदन करने की सलाह दी जाती है।
विज्ञापन


आवेदन करने की अंतिम तिथि के बाद, संशोधन विंडो 6 मार्च 2025 तक खुली रहेगी, जिससे उम्मीदवारों को अपनी आवेदन पत्र में कोई भी सुधार करने का अवसर मिलेगा।

रिक्ति विवरण

पोस्ट नाम अनारक्षित ईडब्ल्यूएस अन्य पिछड़ा वर्ग अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति कुल
  72 26 75 36 44 253

मध्य प्रदेश आबकारी कांस्टेबल भर्ती के लिए परीक्षा 5 जुलाई को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा सुबह 9 बजे से 11 बजे तक और दोपहर 2.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक आयोजित होगी।

कौन कर सकता है आवेदन?

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का कक्षा 12वीं पास होना आवश्यक है। उम्मीदवारों की आयु 01.01.2024 को 18 वर्ष से कम एवं 33 वर्ष से अधिक नहीं होना चाहिए। 

आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी। प्रदेश से बाहर के अभ्यर्थियों को किसी भी स्थिति में अधिकतम आयु सीमा में छूट प्राप्त नहीं होगी।

परीक्षा पैटर्न

परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार के 100 अंकों के प्रश्न हिन्दी/अंग्रेजी माध्यम से पूछे जाएंगे। सभी प्रश्नों का स्तर हाईस्कूल स्तर का होगा। सामान्य ज्ञान एवं तार्किक ज्ञान से 40 अंकों के, बौद्धिक क्षमता एवं मानसिक अभिरूचि से 30 अंकों के और विज्ञान एवं सरल अंक गणित से 30 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे।

ऐसे करें आवेदन

  1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर, आबकारी कांस्टेबल पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद, पंजीकरण करें और आवेदन प्रक्रिया आगे बढ़ाएं
  4. अब फॉर्म भरकर आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा कर दें।
  5. अंत में भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed