फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   MP ESB ITI Training Officer Result 2026 Out, Check Merit List, Cut-Off and Scorecard Details

MP ITI Training Officer: एमपी आईटीआई ट्रेनिंग ऑफिसर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, किसने किया टॉप? देखें कटऑफ

Fri, 24 Jul 2026 07:18 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Fri, 24 Jul 2026 07:18 PM IST
सार

MP ESB ITI Training Officer Result 2026: एमपीईएसबी ने आईटीआई ट्रेनिंग ऑफिसर भर्ती परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। रिजल्ट के साथ-साथ श्रेणीवार कटऑफ और टॉपर लिस्ट भी जारी की गई है। परीक्षा 27 फरवरी से 17 मार्च तक हुई थी। अंतिम चयन दस्तावेज सत्यापन के बाद किया जाएगा।
 

विज्ञापन
MP ESB ITI Training Officer Result 2026 Out, Check Merit List, Cut-Off and Scorecard Details
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

MPESB ITI Training Officer Result 2026: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने आईटीआई ट्रेनिंग ऑफिसर भर्ती परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी अब आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट और स्कोरकार्ड देख सकते हैं।

विज्ञापन


बोर्ड ने 24 जुलाई 2026 को परिणाम के साथ मेरिट लिस्ट और कटऑफ भी जारी की है। अब आगे की चयन प्रक्रिया संबंधित विभाग की ओर से दस्तावेज सत्यापन के बाद पूरी की जाएगी।

विज्ञापन

कब हुई थी परीक्षा?

एमपीईएसबी ने आईटीआई ट्रेनिंग ऑफिसर भर्ती परीक्षा का आयोजन 27 फरवरी से 17 मार्च 2026 के बीच ऑनलाइन माध्यम से किया था। परीक्षा मध्य प्रदेश के 11 शहरों में आयोजित हुई थी, जिनमें भोपाल, इंदौर, जबलपुर, उज्जैन, रीवा, सागर, सतना, रतलाम, नीमच, खंडवा और सीधी शामिल हैं।

कितने अभ्यर्थियों ने दी थी परीक्षा?

  • परीक्षा के लिए 1,65,551 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था।
  • इनमें से 1,02,575 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए।
  • 62,976 अभ्यर्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

एमपी आईटीआई ट्रेनिंग ऑफिसर की कटऑफ कितनी गई?

एमपीईएसबी ने अलग-अलग ट्रेड और श्रेणियों के लिए कटऑफ प्रतिशत भी जारी किया है। कई ट्रेडों में प्रतियोगिता काफी कड़ी रही और कुछ श्रेणियों में कटऑफ 100 पर्सेंटाइल तक पहुंच गई।

कुछ प्रमुख कटऑफ इस प्रकार हैं:

  • इलेक्ट्रिशियन (UR) - 99.896708 पर्सेंटाइल
  • COPA (UR) - 98.946445 पर्सेंटाइल
  • फिटर (UR) - 99.827475 पर्सेंटाइल
  • वेल्डर (UR) - 99.918487 पर्सेंटाइल
  • ड्राफ्ट्समैन मैकेनिक (OBC) - 100.000000 पर्सेंटाइल

विस्तृत कटऑफ यहां देख सकते हैं...

किसने किया टॉप?

बोर्ड ने विभिन्न ट्रेडों के टॉप प्रदर्शन करने वाले उम्मीदवारों की सूची भी जारी की है। कई अभ्यर्थियों ने अपनी-अपनी ट्रेड परीक्षा में 100 पर्सेंटाइल हासिल किया है।

इलेक्ट्रिशियन, COPA, डीजल मैकेनिक, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, ड्राफ्ट्समैन सिविल और अन्य ट्रेडों में कई उम्मीदवारों ने सर्वोच्च प्रदर्शन किया है।

 
पेपर ट्रेड टॉपर का नाम पर्सेंटाइल
पेपर A इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक मयंक पांडेय 100.00
पेपर B डीजल मैकेनिक प्रशांत कुमार त्रिपाठी 100.00
पेपर B डीजल मैकेनिक शिवेंद्र प्रताप सिंह 100.00
पेपर C रेफ्रिजरेशन एवं एयर कंडीशनिंग रोहित राज 100.00
पेपर D ड्राफ्ट्समैन (सिविल) लोकेश कुमार 100.00
पेपर E इलेक्ट्रिशियन आदित्य पाटने 100.00
पेपर E इलेक्ट्रिशियन हिमांशु सिंह 100.00
पेपर E इलेक्ट्रिशियन अभय कुमार सोनी 100.00
पेपर E इलेक्ट्रिशियन आयुष कुमार मोहाने 100.00
पेपर E इलेक्ट्रिशियन आकाश चौबे 100.00
पेपर F कंप्यूटर ऑपरेटर एवं प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (COPA) रजत कुमार श्रीवास्तव 100.00
पेपर F कंप्यूटर ऑपरेटर एवं प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (COPA) सचिन कुमार कुर्मी 100.00
पेपर F कंप्यूटर ऑपरेटर एवं प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (COPA) प्रांजुल द्विवेदी 100.00
पेपर F कंप्यूटर ऑपरेटर एवं प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (COPA) आकाश कुमार नामदेव 100.00

 

कितने पदों पर होगी भर्ती?

इस भर्ती के माध्यम से विभिन्न तकनीकी ट्रेडों में कुल 868 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें इलेक्ट्रिशियन, फिटर, डीजल मैकेनिक, COPA, ड्राफ्ट्समैन, रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनिंग सहित कई ट्रेड शामिल हैं। कुछ प्रमुख ट्रेडों में पदों की संख्या इस प्रकार है:

 
ट्रेड पद
इलेक्ट्रिशियन 160
फिटर 103
COPA 89
गणित/ड्राइंग 123
डीजल मैकेनिक 41
इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक 25
रेफ्रिजरेशन एवं एसी 22
ड्राफ्ट्समैन सिविल 15

 

रिजल्ट कैसे तैयार किया गया?

चूंकि परीक्षा कई शिफ्टों में आयोजित हुई थी, इसलिए बोर्ड ने सभी उम्मीदवारों के अंकों को नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया के बाद तैयार किया है। यदि दो या अधिक उम्मीदवारों के अंक समान रहे, तो अधिक उम्र वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता दी गई है।

बोर्ड ने आरक्षण से जुड़े कानूनी प्रावधानों के अनुसार 87 प्रतिशत पदों का मुख्य परिणाम जारी किया है। बाकी 13 प्रतिशत पदों का परिणाम अदालत में लंबित मामलों के कारण अलग प्रक्रिया के तहत रखा गया है।


 

अब आगे क्या होगा?

रिजल्ट जारी होने के बाद एमपीईएसबी ने चयन सूची संबंधित विभागों को भेज दी है। अब सफल उम्मीदवारों के मूल दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। दस्तावेज सही पाए जाने के बाद ही अंतिम नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी होगी।

ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • सबसे पहले एमपीईएसबी की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर ITI Training Officer Recruitment Test 2026 Result लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना आवेदन नंबर, जन्म तिथि या मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed