फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   MMRCL Recruitment 2022 mumbai metro invited appliation for recruitment on various posts sarkari naukri

MMRCL Recruitment 2022: मुंबई मेट्रो में इंजीनियरिंग उम्मीदवारों के लिए निकलीं भर्तियां, ऐसे करें आवेदन

Mon, 21 Mar 2022 10:33 AM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Mon, 21 Mar 2022 10:33 AM IST
सार

MMRCL Recruitment 2022: मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (MMRCL) की ओर से जारी की गई भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी की जा चुकी है। MMRCL ने भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 15 अप्रैल, 2022 तक निर्धारित की गई है।

विज्ञापन
MMRCL Recruitment 2022 mumbai metro invited appliation for recruitment on various posts sarkari naukri
MMRCL Recruitment 2022 - फोटो : Social Media

विस्तार

MMRCL Recruitment 2022: इंजीनियरिंग के क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (MMRCL) ने असिस्टेंट जनरल मैनेजर, असिस्टेंट मैनेजर, डिप्टी इंजीनियर समेत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों के आवेदन आमंत्रित किए हैं। जिन उम्मीदवारों को इस भर्ती में शामिल होने की इच्छा है, वह अपना आवेदन MMRCL की आधिकारिक वेबसाइट mmrcl.com पर जाकर कर सकते हैं।

विज्ञापन

MMRCL Recruitment 2022: भर्ती का विवरण

  • असिस्टेंट जनरल मैनेजर- 5
  • असिस्टेंट मैंनेजर- 2
  • डिप्टी मैनेजर- 2
  • जूनियर सुपरवाइजर- 1 
  • जूनियर इंजीनियर- 16
  • असिस्टेंट (IT)- 1
विज्ञापन
विज्ञापन

MMRCL Recruitment 2022: इस तारीख तक कर लें आवेदन
मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (MMRCL) की ओर से जारी की गई भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी की जा चुकी है। MMRCL ने भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 15 अप्रैल, 2022 तक निर्धारित की गई है। इच्छुक उम्मीदवार आखिरी तारीख से पहले ही अपना ऑनलाइन आवेदन कर लें। 

विज्ञापन

MMRCL Recruitment 2022: साक्षात्कार के माध्यम से होगा चयन
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की पहले शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी। इसके बाद उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इसके लिए संबंधित क्षेत्र में उनकी योग्यता और अनुभव को ध्यान में रखा जाएगा। 

MMRCL Recruitment 2022: कैसे करना है आवेदन?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mmrcl.com पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे Careers के टैब पर क्लिक करें और Recruitment के पेज पर जाएं। 
  • अब संबंधित भर्ती के लिंक पर जाकर Apply Online के लिंक पर क्लिक करें ।
  • अब आवेदन पत्र को भरें और जरूरी जानकारी को दर्ज करें।
  • आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें।

सरकारी विभाग में कार्य कर रहे आवेदकों को अपना आवेदन निर्धारित प्रारूप में भरकर  MMRCL जनरल मैनेजर के आधिकारिक पोस्टल एड्रेस Deputy General Manager (HR), Mumbai Metro Rail Corporation Limited, MMRCL –Line 3 Transit Office, E Block, Bandra Kurla Complex, Bandra (East), Mumbai- 400051 के पते पर भेजना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed