फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Mazagon Dock Recruitment 2025: Apply Online for 500+ Apprentice Posts, check all details here

MDL Apprentice 2025: मझगांव डॉक में अप्रेंटिस की 500+ नौकरियां, 8वीं से लेकर आईटीआई पास अभ्यर्थी करें आवेदन

Wed, 25 Jun 2025 05:43 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Wed, 25 Jun 2025 05:43 PM IST
सार

MDL Recruitment 2025: मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड ने विभिन्न ट्रेड्स में अप्रेंटिस के 500 से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 8वीं, 10वीं या ITI पास होने पर इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन
Mazagon Dock Recruitment 2025: Apply Online for 500+ Apprentice Posts, check all details here
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

विस्तार

MDL Apprentice Recruitment 2025: मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (MDL) ने अप्रेंटिस पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। 8वीं, 10वीं और आईटीआई पास उम्मीदवारों के लिए यह एक शानदार अवसर है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mazagondock.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


इस भर्ती के तहत कुल 523 अप्रेंटिस के पदों को भरा जाएगा। इस भर्ती के लिए आवेदन की समय सीमा नजदीक है। योग्य उम्मीदवार 30 जून 2025  तक आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

जानें ग्रुप के अनुसार शैक्षणिक योग्यता

मझगांव डॉक अप्रेंटिस भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की योग्यता पदानुसार तय की गई है। ग्रुप 'क' के पदों के लिए उम्मीदवारों का 10वीं पास होना जरूरी है, वहीं ग्रुप 'ख' के लिए आईटीआई पास होना अनिवार्य है। ग्रुप 'ग' के पदों के लिए आवेदन करने वालों को कम से कम 8वीं पास होना चाहिए। यह भर्ती तकनीकी और गैर-तकनीकी पदों को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग ग्रुप में की जा रही है।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ें और उसमें दी गई शैक्षणिक योग्यता व पात्रता शर्तें जरूर चेक करें। इससे यह पता चल जाएगा कि वे जिस पद के लिए आवेदन कर रहे हैं, उसके लिए वे योग्य हैं या नहीं। 

जानें आयु सीमा और छूट का प्रावधान

मझगांव डॉक अप्रेंटिस भर्ती 2025 के तहत अलग-अलग ग्रुप के पदों के लिए आयु सीमा भी अलग-अलग तय की गई है। ग्रुप 'क' के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 15 से 19 वर्ष, ग्रुप 'ख' के लिए 16 से 21 वर्ष, जबकि ग्रुप 'ग' के लिए उम्मीदवारों की आयु 14 से 18 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना 1 अक्तूबर 2025 को आधार बनाकर की जाएगी।

इसके अलावा, अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और विकलांग (PWD) वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी। अतः आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी आयु संबंधी छूट का लाभ उठाकर आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

आवेदन शुल्क का विवरण

मझगांव डॉक अप्रेंटिस भर्ती 2025 के लिए आवेदन शुल्क कैटेगरी के अनुसार निर्धारित किया गया है। जनरल, ओबीसी, एसईबीसी, ईडब्ल्यूएस और एएफसी श्रेणी के उम्मीदवारों को 100 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा।

वहीं, एससी, एसटी और दिव्यांग (PWD) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क नहीं है यानी इन वर्गों के लिए आवेदन पूरी तरह निशुल्क रहेगा।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mazagondock.in पर जाएं।
  • इसके बाद, रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन करें।
  • अब आवेदन फॉर्म भरें और दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें (अगर लागू हो)।
  • अंत में फॉर्म सबमिट करें और प्रिंट आउट लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed