{"_id":"5b976ec6867a550138569a20","slug":"many-opportunities-in-himachal-pradesh-tourism-development-corporation-limited","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"12वीं पास के लिए खुशखबरी, टूरिज्म कंपनी में नौकरी के मौके","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
12वीं पास के लिए खुशखबरी, टूरिज्म कंपनी में नौकरी के मौके
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 11 Sep 2018 01:20 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश टूरिज्म डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPTDC) में ट्रेनी के विभिन्न पदों पर भर्तियां हो रही हैं। उम्मीदार के चयन के लिए होटल मैनेजमेंट विषय से संबंधित ग्रेजुएट और डिप्लोमा उत्तीर्ण और अन्य योग्यताएं निर्धारित की गई हैं। योग्यता से संबंधित जानकारी के लिए कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट www.hptdc.in पर जाकर देख सकते हैं। आपरको बता दें कि उम्मीदवार की दक्षता को परखने के लिए लिखित परीक्षा और ट्रेड टेस्ट का आयोजन किया जाएगा। उम्मीदवार अपने दस्तावेजों का सत्यापन कराने और डॉक्यूमेंट की फोटो कॉपी को साथ लेकर निर्धारित समय पर पहुंचे।
विज्ञापन
सामान्य वर्ग के लिए 600 रुपये और ओबीसी, एससी, एसटी वर्ग के लिए 300 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। उम्मीदवार ऑफलाइन आवेदन करते वक्त सभी उपयोगी दस्तावेज और आवेदन फॉर्म भेजने का पता जानने के लिए प्रकाशित विक्लपों को देखना न भूलें। आवेदनकर्ता अंतिम तिथि 06 सितंबर,2018 शाम 5.00 बजे तक आवेदन कर सकेंगे। उम्मीदवार की आयु, पदों का विवरण, आवेदन प्रक्रिया के लिए और अन्य जानकारी के लिए अगली स्लाइड में पढ़ें।
विज्ञापन
मुख्य तथ्य
- कुल पद : 42
- पद का विवरण: रिसेप्शन, हाउसकीपिंग, किचन
- शैक्षणिक योग्यता : होटल मैनेजमेंट से संबंधित डिप्लोमा और ग्रेजुएट
- आवेदन करने की अंतिम तिथि: 06 अक्टूबर, 2018
- आयु सीमा: अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है।
- पत्रचार का पता : एचपीटीडीसी, रिट्ज, एनेक्सी , शिमला -171001" पर भेज दें।
अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें
:https://safalta.com/government-jobs