फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Mainpuri Aganwadi Bharti 2025: Application window open now, Apply till 14 February, Read here

UP Anganwadi Bharti: यूपी के इस जिले में आंगनवाड़ी भर्ती के लिए आवेदन शुरू, फरवरी की इस तारीख तक भरें फॉर्म

Sat, 08 Feb 2025 02:03 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sat, 08 Feb 2025 02:03 PM IST
सार

UP Anganwadi Bharti: उत्तर प्रदेश में आंगनवाड़ी भर्ती के लिए नए जिले का विज्ञापन जारी हुआ हैं। इस जिले के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इच्छुक और पात्र महिलाएं आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन
Mainpuri Aganwadi Bharti 2025: Application window open now, Apply till 14 February, Read here
UP Anganwadi Bharti 2024 - फोटो : Amar ujala

विस्तार

Mainpuri Aganwadi Bharti 2025: उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा विभिन्न जिलों में आंगनवाड़ी कार्यकत्री के रिक्त पदों पर भर्ती हो रही है। यूपी में आंगनवाड़ी भर्ती के लिए कई जिलों में आवेदन प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। वहीं कई जिलों में आवेदन प्रक्रिया अब चालू की गई है। उत्तर प्रदेश सरकार ने मैनपुरी आंगनवाड़ी में भर्ती लिए एक अधिसूचना जारी की है। मैनपुरी आंगनवाड़ी में कुल 175 पदों को भरा जाएगा। इसके लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (upanganwadibharti.in) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

 

Mainpuri Aganwadi Bharti Vacancy Details:  रिक्ति विवरण

क्रम संख्या परियोजना का नाम ग्रामीण/ शहर पद का विवरण
1 मैनपुरी शहर नगर पालिका परिषद मैनपुरी शहर के अतिरिक्त नगर पालिका / पंचायत कुरावली, किशनी, बेवर, घिरोर, करहल के नगर क्षेत्र 13
2 मैनपुरी देहात ग्रामीण / शहर आंशिक 3
3 जागीर ग्रामीण 10
4 किशनी ग्रामीण 06
5 सुल्तानगंज ग्रामीण 14
6 बेवर ग्रामीण 16
7 बरनाहल ग्रामीण / शहर आंशिक 53
8 कुरावली ग्रामीण 3
9 घिरोर ग्रामीण 13
10 करहल ग्रामीण 9
कुल योग - - 175

 

कौन कर सकता है आवेदन?

यूपी आंगनवाड़ी के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं पास होना चाहिए।  ग्राम पंचायत (ग्रामीण क्षेत्र) और वार्ड (शहरी क्षेत्र) के उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने के पात्र हैं। साथ ही उम्मीदवार शहरी क्षेत्र के उसी ग्राम पंचायत या वार्ड का निवासी होना चाहिए।

विज्ञापन


आंगनवाड़ी भर्ती के लिए महिलाओं की न्यूनतम आयु 18 वर्ष है और अधिकतम आयु 35 वर्ष वाली महिलाएं इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। आरक्षित वर्ग की महिलाओं को आयु में छूट दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन शुल्क

उत्तर प्रदेश आंगनवाड़ी भर्ती 2024 के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के पदों के लिए आप बिना किसी शुल्क के ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

UP Anganwadi Bharti 2024: ऐसे करें आवेदन    

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाएं।
  • वेबसाइट की होम पेज पर के लिंक पर क्लिक करें।
  • अगले पेज पर अपने जिले के आगे दिए लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आवेदन फॉर्म भरें।
  • आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर लेने के बाद उसका एक प्रिंट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed