फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Madhya Pradesh CM's Young Professionals for Development Program

मध्य प्रदेश: सरकार युवाओं को दे रही है सुनहरा मौका, प्रति माह मिलेंगे 60 हजार रुपये, कल तक करें आवेदन

Sun, 12 Sep 2021 02:12 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sun, 12 Sep 2021 02:12 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री की युवा पेशेवर विकास कार्यक्रम योजना के लिए किसी प्रतिष्ठित संस्थान से स्नातक और स्नातकोत्तर में 60 फीसदी या उससे अधिक अंकों के साथ अच्छा शैक्षणिक रिकॉर्ड और वांछित शैक्षणिक योग्यता प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन
Madhya Pradesh CM's Young Professionals for Development Program
शिवराज सिंह चौहान - फोटो : twitter.com/ChouhanShivraj

विस्तार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री की युवा पेशेवर विकास कार्यक्रम योजना के तहत युवा स्नातकों/स्नातकोत्तरों और पेशेवरों को सरकार के साथ काम करने का एक अवसर दिया जा रहा है। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, सरकार के कामकाज पर वस्तुनिष्ठ प्रतिक्रिया एकत्र करने के लिए मध्य प्रदेश के प्रत्येक जिले में कुल 52 युवा पेशेवरों (रिसर्च एसोसिएट्स) को रखा जाएगा। उन्हें 6 सलाहकारों द्वारा निर्देशित किया जाएगा। कार्यक्रम की अवधि अनुबंध के आधार पर एक वर्ष के लिए होगी। इस योजना के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 13 सितंबर निर्धारित की गई है।

विज्ञापन

कौन कर सकता है इस योजना के लिए आवेदन?
इस योजना के लिए आवेदन करने के लिए संभावित उम्मीदवार के पास किसी प्रतिष्ठित संस्थान से स्नातक और स्नातकोत्तर में 60 फीसदी या उससे अधिक अंकों के साथ अच्छा शैक्षणिक रिकॉर्ड और वांछित शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए। उम्मीदवार के पास रचनात्मक, अभिनव और लीक से हटकर सोच होनी चाहिए; उन्नत विश्लेषणात्मक और समस्या समाधान कौशल का प्रदर्शन करना आना चाहिए; टीमों में काम करने की योग्यता हो और विविध हितधारकों के साथ जुड़ने में सक्षम हो। इस नौकरी के लिए यात्रा भी करनी पड़ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

60 हजार रुपये तक का मिलेगा वेतन
आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक चयनित रिसर्च एसोसिएट्स को 40,000 रुपये तक का वेतन मिल सकता है। वहीं सलाहकार के पद पर चयनित आवेदकों के लिए प्रति माह 60,000 रुपये तक का वेतन निर्धारित किया गया है। इसके अलावा, आवेदकों को प्रति माह पारिश्रमिक के 15% की दर से मकान किराया भत्ता भी दिया जाएगा। यदि आधिकारिक कामकाज के लिए अभ्यर्थियों को दौरे पर जाना पड़े, तो उसका भुगतान भी किया जाएगा। इसके लिए अभ्यर्थियों को कंप्यूटर आधारित परीक्षा के लिए उपस्थित होगा, जो 27 सितंबर को विभिन्न परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जाएगी। तत्पश्चात भोपाल में व्यक्तिगत रूप से साक्षात्कार के लिया जाएगा आमंत्रित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed