फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   m.tech and mca pass out student join railway as a gangman

इस रेलवे भर्ती का रिजल्ट जानकर चौंक जाएंगे आप

Mon, 24 Aug 2015 11:42 AM IST
Updated Mon, 24 Aug 2015 11:42 AM IST
विज्ञापन
m.tech and mca pass out student join railway as a gangman

इसे बेरोजगारों की मजबूरी कहें या फिर रेलवे में नौकरी का क्रेज, जो भी हो उच्च शिक्षित युवाओं के लिए यह बेहद निराशाजनक है। रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ (आरआरसी) इलाहाबाद की ओर से आयोजित ग्रुप डी की भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित होने के बाद जो तथ्य सामने आए हैं, वह बढ़ती बेरोजगारी और सरकारी नौकरी के प्रति लालसा को दर्शाते हैं।

विज्ञापन


चौंकाने वाली बात यह कि जिस परीक्षा की अर्हता सिर्फ हाईस्कूल है उसमें एमटेक, एमसीए, बीटेक, बीसीए पास बेरोजगार युवा भी चयनित हुए हैं। अब डाक्यूमेंट वैरीफिकेशन के बाद इन युवाओं की तैनाती ग्रुप डी के विभिन्न पदों गैगमैन, खलासी, प्वाइंट मैन आदि पर कर दी जाएगी। आरआरसी इलाहाबाद की ओर पिछले साल ग्रुप डी के 2609 पदों में भर्ती के लिए आवेदन मांगा गया था।
विज्ञापन


भर्ती परीक्षा में 11 लाख 60 हजार 765 अभ्यर्थियों को रेलवे की ओर से प्रवेश पत्र भेजे गए। परीक्षार्थियों की इतनी भारी संख्या को देखते हुए आरआरसी ने यह परीक्षा अलग-अलग पांच रविवार  2, 9, 16, 13 एवं 30 नवंबर 2014 को कराई। लिखित परीक्षा में सफल कुल 5204 अभ्यर्थियों की बाद में शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

उच्च शिक्षित युवाओं की संख्या 150 के आसपास

m.tech and mca pass out student join railway as a gangman

दस मार्च से 14 मार्च 2015 के बीच हुई इस परीक्षा में 4104 अभ्यर्थी शामिल हुए। इसमें से अब कुल 2609 अभ्यर्थियों को डाक्यूमेंट वैरीफिकेशन के लिए बुलाया गया है। खास बात यह है कि जिन अभ्यर्थियों को डाक्यूमेंट वैरीफिकेशन के लिए बुलाया गया है उसमें उच्च शिक्षित युवाओं की संख्या 150 के आसपास हैं। जिन लोगों ने ग्रुप डी की भर्ती परीक्षा क्वालीफाई की है, उसमें एमसीए पास पांच, एमटेक पास दो, एमकॉम पास 12, एमएससी पास 14, एमए पास 113 युवा हैं।

क्वालीफाई करने वालों में बीसीए पास 10 एवं बीटेक पास युवाओं की संख्या कुल 15 है। इसके अलावा लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा में भी उच्च शिक्षित 400 से ज्यादा युवा छंट गए। इस भर्ती परीक्षा के लिए न्यूनतम अर्हता हाईस्कूल मांगी गई थी।

2609 में से सिर्फ 450 अभ्यर्थी ही ऐसे रहे जो सिर्फ हाईस्कूल पास रहे। इस परीक्षा को पास करने के बाद अब डाक्यूमेंट वैरीफिकेशन के लिए बुलाए गए हैं। डाक्यूमेंट वैरीफिकेशन के बाद इन सभी युवाओं की ग्रुप डी के विभिन्न पदों पर इसी साल के आखिर में नियुक्ति होनी तय है।

परीक्षा क्वालीफाई करने अभ्यर्थियों का ब्यौरा

m.tech and mca pass out student join railway as a gangman

शैक्षिक योग्यता-कुल अभ्यर्थी----आईटीआई-----डिप्लोमा
हाईस्कूल-------539----------73-----------16
इंटर-------1120------------181------------37
बीए-------583-------82-------24
बीएससी-------146-------09-------12
बीकॉम-------50-------05------03
बीटेक-------15-------शून्य-------02
बीसीए-------10-------01--------------शून्य
एमए-------113-------10-------11
एमकॉम-------12-------01-------01
एमटेक-------02-------शून्य-------शून्य
एमसीए-------05-------01-------शून्य

संजीव कुमार, चेयरमैन आरआरसी, इलाहाबाद ने बताया कि ग्रुप डी भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। चयनित अभ्यथियों का डाक्यूमेंट वैरीफिकेशन 14 सितंबर से 16 अक्तूबर एवं 26 अक्तूबर से 28 अक्तूबर के बीच होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed