Sarkari Naukri 2020: कई सरकारी विभागों में हो रही हैं ढेरों भर्तियां, जल्द करें आवेदन
{"_id":"5fc9bf869e5ae57ed20e1334","slug":"live-sarkari-naukri-updates-2020-today-in-hindi-vacancies-in-sbi-po-ntpc-ssb-bsusc-etc-apply-online","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri 2020: कई सरकारी विभागों में हो रही हैं ढेरों भर्तियां, जल्द करें आवेदन","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Fri, 04 Dec 2020 05:52 PM IST
शुभांगी गुप्ता
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Fri, 04 Dec 2020 05:52 PM IST
खास बातें
Sarkari Naukri 2020 LIVE: सरकारी नौकरी पाने के लिए आज युवा कड़ी मेहनत कर रहे हैं। नौकरी के लिए तैयारी करने से भी ज्यादा महत्वपूर्ण है एक सही मौके की। amarujala.com आपको उन सरकारी विभागों में भर्तियों के बारे में बताएंगे, जिनके लिए आप आज आवेदन कर सकते हैं। साथ ही आपको पदों के विज्ञापन लिंक भी यहीं मिलेंगे। इसके साथ ही इन नौकरियों में कब से आवेदन होंगे, कितने पदों पर किस माध्यम से भर्तियां होंगी आदि जानकारी भी देंगे। साथ ही अब घर बैठे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी सिर्फ Safalta.com पर। तो चलिए लेते हैं सरकारी नौकरी से संबंधित जानकारियां...
विज्ञापन
sarkari naukri live
- फोटो : amar ujala
लाइव अपडेट
05:48 PM, 04-Dec-2020
सरकारी बैंक में नौकरी का सुनहरा सपना करें पूरा
केनरा बैंक (Canara Bank) में नौकरी करने का यह शानदार मौका है। बैंक में विभिन्न पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 25 नवंबर, 2020 से शुरू हो चुकी है। स्पेशलिस्ट ऑफिसर के विभिन्न पदों पर नौकरी के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। 20 से 35 वर्ष के उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन टेस्ट, जीडी और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नोटिफिकेशन पढ़ने के बाद ही आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें।
नोटिफिकेशन लिंक
ऑनलाइन आवेदन (APPLY ONLINE)
नोटिफिकेशन लिंक
ऑनलाइन आवेदन (APPLY ONLINE)
04:07 PM, 04-Dec-2020
UPPCL में जूनियर इंजीनियर के लिए वैकेंसी, आवेदन का आखिरी मौका
उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड में नौकरी करने का यह शानदार मौका है। यूपीपीसीएल ने जूनियर इंजीनियर के पदों पर आवेदन आंमत्रित किए हैं। 18 से 40 वर्ष तक के उम्मीदवार इन पदों पर केवल आज ही आवेदन कर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया आज यानि 4 दिसंबर को समाप्त हो रही है। खास बात यह है कि इस भर्ती के लिए आपको किसी प्रकार की लिखित परीक्षा का सामना नहीं करना पड़ेगा, केवल ऑब्जेक्टिव टेस्ट के आधार पर चयन किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।
ऑनलाइन आवेदन लिंक
ऑनलाइन आवेदन लिंक
विज्ञापन
03:08 PM, 04-Dec-2020
10वीं के लिए बंपर भर्तियां
SSB Recruitment 2020: सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) में कॉन्स्टेबल के 1522 पदों पर बंपर भर्तियां होने जा रही हैं। जो उम्मीदवार एसएसबी में इन पदों पर नौकरी पाना चाहते हैं, वे आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 21 नवंबर, 2020 से शुरू हो चुकी है। 18 से 27 उम्र वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। पदों पर आवेदन करने के लिए एक उम्मीदवार का दसवीं पास होना अनिवार्य है।
नोटिफिकेशन लिंक
आवेदन लिंक
नोटिफिकेशन लिंक
आवेदन लिंक
02:07 PM, 04-Dec-2020
IOCL में अपरेंटिस के पदों पर भर्तियां
IOCL में ट्रेड और टेक्नीशियन अपरेंटिस के रिक्त पदों पर भर्तियां हो रही हैं। आवेदन प्रक्रिया 23 नवंबर, 2020 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार नोटिफिकेशन लिंक के माध्यम से पूरी जानकारी से अवगत होने के बाद ही आवेदन करें। 18 से 24 वर्ष की आयु के बीच के उम्मीदवार आवेदन करने के योग्य होंगे। एक उम्मीदवार के पास इंजीनियरिंग क्षेत्र में डिप्लोमा होना आवश्यक है। बता दें कि उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। आवेदन करने के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं देना होगा। तो फिर देर किस बात की, तुरंत करें आवेदन।
Apply Online
नोटिफिकेशन लिंक
Apply Online
नोटिफिकेशन लिंक
12:50 PM, 04-Dec-2020
NTPC में सरकारी नौकरियां
NTPC: नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NTPC) ने कई रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे गए हैं। जो उम्मीदवार इन पदों पर नौकरी करने चाहते हैं, बता दें कि आवेदन प्रक्रिया 23 नवंबर, 2020 से शुरू हो चुकी है। ये भर्तियां डिप्लोमा इंजीनियर्स के लिए हो रही हैं। इन पदों पर 25 वर्ष तक की आयु वाले उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस नौकरी के लिए उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन टेस्ट प्रक्रिया के आधार पर किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें।
Apply Online
Apply Online
11:41 AM, 04-Dec-2020
10वीं पास हैं तो तुरंत करें आवेदन
Indian Coast Guard: इंडियन कोस्ट गार्ड में 10वीं पास युवाओं के लिए नौकरियां निकली हैं। नाविक के 50 रिक्त पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस नौकरी के लिए उम्मीदवार 07 दिसंबर, 2020 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए किसी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं देना होगा। लिखित परीक्षा और फिजिकल टेस्ट के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए नोटिफिकेशन देखें।
नोटिफिकेशन लिंक
नोटिफिकेशन लिंक
विज्ञापन
विज्ञापन
11:01 AM, 04-Dec-2020
लोक सेवा आयोग में नौकरी के शानदार मौके
पंजाब लोक सेवा आयोग में कई पदों पर भर्तियां चल रही हैं। जूनियर इंजीनियर के रिक्त पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। बता दें कि आवेदन प्रक्रिया 27 नवंबर, 2020 से शुरू हो चुकी है। 18 वर्ष की आयु से ऊपर वाले उम्मीदवार आवेदन करने के योग्य होंगे। अभ्यर्थी इस वेबसाइट www.ppsc.gov.in के माध्यम से आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इस नौकरी के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। महत्वपूर्ण जानकारी के लिए नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें।
Apply online (सिविल)
Apply online (मकैनिकल)
Apply online (सिविल)
Apply online (मकैनिकल)
09:53 AM, 04-Dec-2020
Sarkari Naukri 2020: कई सरकारी विभागों में हो रही हैं ढेरों भर्तियां, जल्द करें आवेदन
SBI PO Last Date To Apply Online: भारतीय स्टेट बैंक में अनेक पदों पर भर्तियां हो रही हैं। ये भर्तियां पीओ के 2000 रिक्त पदों पर हो रही हैं। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानि 04 दिसंबर, 2020 को समाप्त हो रही है। किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री वाले इन पदों पर आवेदन करने के योग्य होंगे। तो फिर देर किस बात की, आज अभी तुरंत करें आवेदन। अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें।
(Apply Online)
(Apply Online)