फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   LIC Recruitment 2022 Notifications For 80 Posts Check Post Eligibility And Other Details In Hindi

LIC Recruitment 2022: एलआईसी में नौकरी करने का मौका, 53 हजार तक मिलेगा वेतन

Mon, 15 Aug 2022 05:31 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Mon, 15 Aug 2022 05:31 PM IST
सार

LIC Recruitment 2022: इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त विश्नविद्यालय से कम से कम ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। वहीं, दोनों ही पदों पर आवेदन के लिए 800 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित किए गए हैं।

विज्ञापन
LIC Recruitment 2022 Notifications For 80 Posts Check Post Eligibility And Other Details In Hindi
LIC Recruitment 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

LIC Recruitment 2022: अगर आप ग्रेजुएट हैं और सरकारी नौकरी प्राप्त करने के लिए तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए सुनहरा अवसर सामने आया है। भारतीय जीवन बीमा निगम/LIC हाउसिंग फायनांस लिमिटेड ने रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती असिस्टेंट और असिस्टेंट मैनेजर के पदों के लिए है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं वे अपना आवेदन LIC हाउसिंग फायनांस लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट lichousing.com पर जाकर जमा कर सकते हैं। आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में ही जमा होंगे। आइए जानते हैं इस भर्ती का विवरण...

विज्ञापन

कब तक कर सकते हैं आवेदन?
LIC हाउसिंग फायनांस लिमिटेड  की ओर से जारी की गई असिस्टेंट और असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 25 अगस्त, 2022 तक ऑनलाइन मोड में अपना आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार आखिरी तारीख से पहले ही अपना आवेदन पूरा कर लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इतने पदों पर है भर्ती
अस भर्ती के माध्यम से कुल 80 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाना निर्धारित किया गया है। इनमें से 50 पद असिस्टेंट के लिए है। वहीं, 30 पद असिस्टेंट मैनेजर के पदों के लिए है। उम्मीदवारों को बता दें कि इस भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन सितंबर-अक्तूबर महीने में किया जाएगा। 

विज्ञापन

शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त विश्नविद्यालय से कम से कम ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। वहीं, दोनों ही पदों पर आवेदन के लिए 800 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित किए गए हैं। बता दें कि उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए इस आधिकारिक नोटिफिकेशन को पढ़ें-: LIC Recruitment 2022

ऐसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट lichousing.com पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे संबंधित भर्ती के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
  • अब यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के आवेदन पत्र को भरें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed