LIC AAO Prelims Result 2023: एलआईसी सहायक प्रशासनिक अधिकारी प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी, ऐसे करें डाउनलोड
LIC AAO Pre Result 2023: भारतीय जीवन बीमा निगम ने सहायक प्रशासनिक अधिकारी के पद पर हुई प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। यह परिणाम पहले चरण की परीक्षा के हैं। क्योंकि, वे उम्मीदवार जो प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करेंगे वे मुख्य परीक्षा में बैठने के पात्र होंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
LIC AAO Pre Result 2023 Out: भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने सहायक प्रशासनिक अधिकारी (AAO जनरलिस्ट) के पद पर हुई प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार एलआईसी की आधिकारिक वेबसाइट licindia.in से अपना रिजल्ट चेक कर डाउनलोड कर सकते हैं। प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार ही मुख्य परीक्षा में बैठने के लिए पात्र होंगे। एलआईसी एएओ मुख्य परीक्षा 18 मार्च, 2023 को आयोजित की जाएगी।
LIC AAO Exam 2023: फरवरी के तीसरे सप्ताह में हुई थी परीक्षा
17 फरवरी से 20 फरवरी, 2023 के बीच एलआईसी सहायक प्रशासनिक अधिकारी (जनरलिस्ट) - 31वीं बैच के तहत 300 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी। उम्मीदवार एलआईसी की आधिकारिक वेबसाइट licindia.in के माध्यम से एलआईसी एएओ प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2023 डाउनलोड कर सकते हैं। परिणाम में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के रोल नंबर और नाम शामिल हैं।ऐसे करें डाउनलोड
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट licindia.in पर जाएं।
- होमपेज पर, “करियर-एएओ (जनरलिस्ट) -2023 की भर्ती” पर क्लिक करें।
- अब रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- एलआईसी एएओ प्रीलिम्स रिजल्ट मेरिट लिस्ट स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- रोल नंबर सर्च करके डाउनलोड करें और चेक करें।
LIC AAO Mains Admit Card 2023: कॉल लेटर जल्द
प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम आने के बाद एलआईसी की ओर से सहायक प्रबंध अधिकारी भर्ती मुख्य परीक्षा के प्रवेश पत्र भी जारी किए जाएंगे। सभी शॉर्ट लिस्ट किए गए उम्मीदवारों के लिए एलआईसी की आधिकारिक वेबसाइट licindia.in पर कॉल लेटर डाउनलोड का लिंक जल्द उपलब्ध होगा।