फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Less than five percent seats are reserved for women-safalta

NDA 2022: महिलाओं के लिए आरक्षित है पांच प्रतिशत से भी कम सीटें, कितना स्कोर कर महिलाएं बनती हैं टॉपर

Wed, 10 Aug 2022 03:24 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Wed, 10 Aug 2022 03:24 PM IST
सार

NDA/NA II 2022 के जरिए 400 अभ्यर्थियों का चयन NDA/NA के लिए किया जाना है। इस प्रवेश परीक्षा में महिलाओं के लिए आरक्षित पदों की संख्या 19 है।
 

विज्ञापन
Less than five percent seats are reserved for women-safalta
UPSC NDA/NA 2 - फोटो : Social Media

विस्तार

राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) नौसेना अकादमी (NA) में प्रवेश के लिए संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा साल में दो बार परीक्षा का आयोजन किया जाता है। UPSC ने 2022 में दूसरी बार आयोजित कीजाने वाली NDA/NA प्रवेश परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों से 18 मई 2022 से सात जून के बीच आवेदन मांगे थे। NDA/NA प्रवेश परीक्षा II 2022 के लिए लिखित परीक्षा चार सितंबर 2022 को होने जा रही है।यह उम्मीद जताई जा रही है कि इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड अगस्त के मध्य में जारी किया जा सकता है। NDA/NA प्रवेश परीक्षा में हिस्सा लेने वाले अभ्यर्थियों को इसमें चयनितहोने के लिए पहले लिखित परीक्षा और इसके बाद पांच दिनों के SSB इंटरव्यू में हिस्सा लेना होता है। अगर आप भी NDA/NA परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आप इस बचे हुए समय में इस परीक्षा की कम्पलीटतैयारी के लिए सफलता की मदद ले सकते हैं। अभ्यर्थी सफलता के NDA (2) 2022 Complete Batch की मदद से घर पर रहकर अपनी तैयारी को बेहतर बना सकते हैं और इस परीक्षा में सफलता हासिल कर सकते हैं।

विज्ञापन

महिलाओं के लिए आरक्षित है पांच फीसदी से भी कम सीटें :

NDA/NA II 2021 के समय से महिलाओं को भी इस परीक्षा में शामिल होने की अनुमति मिली है। गौरतलब है कि इससे पहले महिलाएं NDA/NA प्रवेश परीक्षा में हिस्सा नहीं लेती थी। महिलाओं को इस परीक्षा में शामिल होने की अनुमति तो मिल गई है। लेकिन इनके लिए NDA में आरक्षित पदों की संख्या बेहद ही कम है। जबकि NA में अभी भी महिलाओं को शामिल होने की अनुमति नहीं मिली है। दरअसलNDA/NA II 2022 के जरिए NDA में 370 सीटों पर और NA में 30 पदों पर भर्ती की जानी है। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक NDA के 370 पदों में से 198 पद आर्मी (पुरुष) के लिए और 10 पदआर्मी (महिला) के लिए, 39 पद नौसेना (पुरुष) के लिए और 3 पद नौसेना (महिला) के लिए, 114 पद वायुसेना (पुरुष) के लिए और 6 पद वायुसेना (महिला) के लिए है। साथ ही NDA/NA I 2022 औरNDA/NA II 2021 में भी महिलाओं के लिए आरक्षित पदों की संख्या इतनी ही थी।

विज्ञापन

कितना स्कोर करके महिलाएं बनती हैं टॉपर  :

महिलाओं के पहले बैच NDA/NA II 2021 का फाइनल रिजल्ट हाल ही में जारी किया गया था। इस परीक्षा में महिलाओं की कैटेगरी में पहला स्थान शनन ढाका ने प्राप्त किया है। शनन ने लिखित परीक्षा में 589 और SSB इंटरव्यू में 395 अंक लाकर टोटल 984 अंक प्राप्त किया है। वहीं महिलाओं में दूसरा स्थान शाम्भवी सिंह ने प्राप्त किया है। शाम्भवी ने लिखित परीक्षा में 595 और इंटरव्यू में 381 अंक लाकर टोटल976 अंक प्राप्त किये हैं। तीसरे स्थान पर रितुल हैं जिनके लिखित परीक्षा और इंटरव्यू मिलाकर टोटल 973 मार्क्स हैं। लड़कियों की श्रेणी में दिलप्रीत कौर ने 924 अंक लाकर चौथा और दिव्यांशी सिंह ने 903 अंकलाकर पांचवा स्थान प्राप्त किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :

अगर आप भी सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे हैं और सालों से इसके लिए तैयारी कर रहे हैं लेकिन कई कोशिशों के बाद अब तक सफल नहीं हो सकते हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम के कोर्सेस काहिस्सा जरूर बनें। सफलता इस वक्त UP Lehkpal, PET, IBPS, CUET, NDA, SSC और रेलवे समेत विभिन्न भर्तियों के लिए बैच और फ्री कोर्सेस चला रहा है। इन कोर्सस में दिल्ली की एक्सपर्ट फैकल्टीछात्रों को उनकी परीक्षा के लिए तैयार करती है। इन कोर्सेस से जुड़कर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की घर बैठकर कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं।आप सफलता डॉट कॉम की वेबसाइट पर विजिट या अपने फोन में safalta app डाउनलोड कर इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed