फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Lekhpal Bharti 2022: Recruitment process started on hundreds of posts of Lekhpal and Patwari-safalta

Lekhpal Bharti 2022 : लेखपाल व पटवारी के सैकड़ों पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, जानें कौन कर सकेगा आवेदन

Fri, 04 Nov 2022 05:20 PM IST
Pushpendra Mishra Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pushpendra Mishra Updated Fri, 04 Nov 2022 05:20 PM IST
सार

उत्तराखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (UKPSC) की ओर से राजस्व उपनिरीक्षक पटवारी व लेखपाल के पदों पर बंपर भर्तियां निकाली हैं। 14 अक्तूबर 2022 को इस भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत कर दी गई है।  

विज्ञापन
Lekhpal Bharti 2022: Recruitment process started on hundreds of posts of Lekhpal and Patwari-safalta
uttarakhand lekhpal patwari - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

लेखपाल बनने की ख्वाहिश रखने वाले उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है। उत्तराखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (UKPSC) की ओर से राजस्व उपनिरीक्षक पटवारी व लेखपाल के पदों पर बंपर भर्तियां निकाली हैं। 14 अक्तूबर 2022 को इस भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत कर दी गई है जिसकी अंतिम तिथि 4 नवंबर 2022 है। आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली इस भर्ती में राजस्व उप निरीक्षक पटवारी के पदों पर आवेदन करने वाले युवाओं के पास न्यूनतम 21 व अधिकतम 28 वर्ष आयु सीमा होनी चाहिए। वहीं लेखपाल के लिए आवेदन करने वाले युवाओं की न्यूनतम आयु 21 व अधिकतम 35 वर्ष होनी चाहिए। इस भर्ती के संबंध में और अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट्स को यूकेपीएससी की वेबसाइट पर विजिट करना होगा। साथ ही अगर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे खास Current Affairs Course - Join Now की मदद ले सकते हैं। 

विज्ञापन

कितने पदों पर होनी है भर्ती

यूकेपीएससी द्वारा कुल 563 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इसमें राजस्व निरीक्षक पटवारी के 391 व लेखपाल के 172 पदों पर भर्ती कराई जाएगी। इन पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों का स्नातक होना अनिवार्य है। साथ ही कैंडिडेट्स को शारीरिक मापदंड परीक्षा भी देनी होगी। ज्यादा जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट पर विजिट कर लें।   

विज्ञापन


ये भी पढ़ें 
यूपी लेखपाल भर्ती ई बुक्स 
यूपी लेखपाल भर्ती मॉक टेस्ट 
उत्तराखंड लेखपाल पटवारी भर्ती सिलेबस 

विज्ञापन
विज्ञापन

लिखित परीक्षा के आधार पर होगा चयन

इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। जिसके अंतर्गत 100 अंकों की वस्तुनिष्ठ आधारित एग्जाम देना होगा। परीक्षा में सामान्य हिंदी, सामान्य ज्ञान और उत्तराखंड से संबंधित विविध जानकारियों से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे। जहां सामान्य हिंदी के लिए 20, सामान्य ज्ञान व सामान्य अध्ययन के लिए 40 व उत्तराखंड से जुड़ी जानकारी के लिए 40 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे। सामान्य ज्ञान में सामान्य बुद्धि परीक्षण और मानसिक योग्यता, इतिहास, भूगोल, राजनीतिक विज्ञान, अर्थशास्त्र, राज्य, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्व की समसामयिक घटनाएं व कम्प्यूटर की मूलभूत जानकारी से सवाल पूछे जाने हैं। 

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी

अगर आप भी सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे हैं और सालों से इसके लिए तैयारी कर रहे हैं लेकिन कई कोशिशों के बाद अब तक सफल नहीं हो सके हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम के कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता इस वक्त UPSSSC PET, SBI क्लर्क, SBI पीओ, दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल के साथ SSC और रेलवे की विभिन्न भर्तियों के लिए बैच और फ्री कोर्सेस चला रहा है। इन कोर्सस में दिल्ली की एक्सपर्ट फैकल्टी छात्रों को उनकी परीक्षा के लिए तैयार करती है। इन कोर्सेस से जुड़कर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की घर बैठकर कम्प्लीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। आप सफलता डॉट कॉम की वेबसाइट पर विजिट या अपने फोन में safalta app डाउनलोड कर इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed