फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   ldc job in army.

12वीं पास के लिए खुला नौकरी का पिटारा

Wed, 17 Dec 2014 09:32 AM IST
Updated Wed, 17 Dec 2014 09:32 AM IST
विज्ञापन
ldc job in army.

मद्रास इंजीरियरिंग ग्रुप और मिलिट्री डेंटल सेंटर में विभिन्न सिविलियन पदों पर रिक्तियों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। कुल विज्ञापित रिक्तियों के तहत एलडीसी, स्टोर कीपर के 15 पदों में पेंटर, लुहार, ऑपरेटर आदि विभिन्न पद, एमटीएस में माली, लास्कर, सिविल मैसेंजर और मैसेंजर के कुल 13 पद शामिल हैं।

विज्ञापन


आयु सीमा के तहत इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष निर्धारित है। आयु की गणना 1 जनवरी, 2015 से की जाएगी।
विज्ञापन


वेतनमान के तहत इन पदों पर चयनित उम्मीदवार 5200 - 20200 रुपये तथा ग्रेड पे पद के अनुसार 1900/1800 रुपये रुपये दिया जाएगा।

शैक्षिक रूप से योग्य उम्मीदवार करें आवेदन

ldc job in army.

शैक्षिक योग्यता के तहत एलडीसी पद के उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से 12वीं कक्षा पास की हो। अन्य सभी पदों के उम्मीदवारों ने किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से 10वीं कक्षा पास की हो। इन पदों पर चयन लिखित, ट्रेड परीक्षा तथा साक्षात्कार के आधार पर होगा।

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार आवेदन पत्र को निर्धारित प्रारूप में भरकर तथा समस्त दस्तावेजों की प्रमाणित प्रति संलग्न कर 'द सिविलियन एस्टैबलिशमेंट ऑफिसर, सिविलियन रिक्रूटमेंट सेल, मुख्यालय एमईजी एंड सेंटर, सिवान चेट्टी गार्डन पोस्ट, बंगलुरू-560042' के पते पर 1 जनवरी, 2015 तक भेजें। आवेदन संबंधी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार भारतीय सेना की वेबसाइट http://indianarmy.nic.in/Index.aspx?flag=VaU3mZv+YFfwODXzBjgENQ पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed