{"_id":"67090d67bc5ccce5240a0d65","slug":"last-date-to-apply-online-for-gmac-nmt-2024-extended-opportunity-to-register-till-oct-13-2024-10-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"NMAT 2024: जीएमएसी एनएमटी के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ी, 13 अक्तूबर तक पंजीकरण का मौका","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
NMAT 2024: जीएमएसी एनएमटी के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ी, 13 अक्तूबर तक पंजीकरण का मौका
Fri, 11 Oct 2024 05:05 PM IST
मेघा झा
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा झा
Updated Fri, 11 Oct 2024 05:05 PM IST
सार
NMAT 2024: जीएमएसी एनएमटी के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ी, 13 अक्तूबर तक पंजीकरण का मौका
विज्ञापन
अंतिम तिथि बढ़ी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
NMAT 2024: ग्रेजुएट मैनेजमेंट एडमिशन काउंसिल (GMAC) ने एनएमएटी 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 10 अक्तूबर निर्धारित की गई थी। जिसे अब बढ़ाकर 13 अक्तूबर कर दी गई है। इच्छुक उम्मीदवार 13 अक्तूबर तक ही इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.mba.com पर जाकर आवेदन पत्र आज तक ही भर सकते हैं। बता दें कि इसकी परीक्षा 83 शहरों में आयोजित होगी। इन 83 शहरों में 87 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए जाएंगे।
विज्ञापन
पात्रता मानदंड
उम्मीदवारों के पास कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। स्नातक के अंतिम वर्ष में पढ़ने वाले भी आवेदन करने के पात्र हैं। आवेदकों को NMAT आवेदन शुल्क या रीटेक शुल्क के रूप में 2,800 रुपये (प्लस लागू कर) का भुगतान करना होगा।| मानदंड | विवरण |
|---|---|
| न्यूनतम अंक | 50% अंकों के साथ स्नातक की डिग्री |
| अंतिम वर्ष के छात्र | आवेदन के लिए पात्र |
| NMAT आवेदन शुल्क | 2,800 रुपये (प्लस लागू कर) |
विज्ञापन
विज्ञापन
आधिकारिक GMAT बयान में कहा गया है कि परीक्षा शेड्यूलिंग की समय सीमा भी 17 अक्टूबर, 2024 तक बढ़ा दी गई है। GMAC परीक्षण विंडो 5 नवंबर से शुरू होकर 20 दिसंबर, 2024 तक चलेगी। उम्मीदवारों को GMAC परीक्षा में अपने स्कोर में सुधार करने के लिए दो अवसर मिलेंगे।
परीक्षा पैटर्न
- परीक्षा कुछ प्रमुख स्नातक व्यवसाय कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जा रही है। इस परीक्षा के प्रश्नपत्र में 108 प्रश्न होंगे। परीक्षा 120 मिनट की होगी। उम्मीदवार किसी दिए गए परीक्षण वर्ष में तीन बार एनएमएटी परीक्षा दे सकते हैं। परीक्षा के लिए उम्मीदवार 10 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदक परीक्षा शुरू होने से एक सप्ताह पहले अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
- NMAT परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी और इसमें तीन खंड होंगे - भाषा कौशल, मात्रात्मक कौशल और तार्किक तर्क। पेपर में 108 वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होंगे। परीक्षा की अवधि 120 मिनट होगी। प्रत्येक सही उत्तर के लिए, उम्मीदवारों को तीन अंक दिए जाएंगे और गलत उत्तरों के लिए कोई नकारात्मक अंकन नहीं होगा ।
- एनएमएटी स्कोर का उपयोग भारत में नरसी मोनजी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (एनएमआईएमएस), इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस (आईएसबी), एसपी जैन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च (एसपीजेआईएमआर), टीए पाई मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट (टीएपीएमआई), फ्लेम यूनिवर्सिटी आदि संस्थानों द्वारा किया जाएगा।
आवेदन के चरण
- 1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक www.mba.com पर जाएं।
- 2. होमपेज पर पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
- 3. इसके बाद अपना विवरण भरें और प्रोफाइल बनाएं।
- 4. उम्मीदवार अपना आवेदन पत्र भरकर जमा करें।
- 5. भविष्य के संदर्भ के लिए इसे डाउनलोड कर प्रिंटआउट निकाल कर रख लें।