फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   KRCL Recruitment 2024 for 190 Assistant Loco Pilot and other Posts: Check more Details

KRCL Recruitment 2024: कोंकण रेलवे में सहायक लोको पायलट सहित कई पदों पर भर्ती; इस तारीख से कर सकेंगे आवेदन

Fri, 30 Aug 2024 04:11 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Fri, 30 Aug 2024 04:11 PM IST
सार

KRCL Recruitment 2024: कोंकण रेलवे कॉर्पोरेशन लिमिटेड विभिन्न पदों के लिए जल्द ही आवेदन प्रक्रिया चालू करने वाला है। आवेदन शुरू होने पर इन पदों के लिए योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नीचे बताए तरीके से आवेदन कर सकेंगे।

विज्ञापन
KRCL Recruitment 2024 for 190 Assistant Loco Pilot and other Posts: Check more Details
KRCL Recruitment 2024 - फोटो : Istock

विस्तार

KRCL Recruitment 2024: कोंकण रेलवे कॉर्पोरेशन लिमिटेड (KRCL) ने इलेक्ट्रिकल, सिविल, मैकेनिकल और दूरसंचार और वाणिज्यिक सहित कई अन्य पदों पर भर्ती के लिए 16 सितंबर, 2024 से आवेदन प्रक्रिया शुरू करने वाला है। इच्छुक और योग्य उम्मदवार इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट - konkanrailway.com. पर जाकर 6 अक्तूबर तक आवेदन कर सकते हैं।   

विज्ञापन


इस भर्ती अभियान के तहत तकनीशियन, ट्रैक मेंटेनर, मालगाड़ी प्रबंधक, सहायक लोको पायलट, मालगाड़ी प्रबंधक और अन्य सहित कुल 190 पदों पर भर्ती की जानी है।

विज्ञापन

रिक्ति विवरण
  • वरिष्ठ अनुभाग इंजीनियर- 05
  • तकनीशियन-I II- 15
  • सहायक लोको पायलट - 15
  • वरिष्ठ अनुभाग इंजीनियर- 05
  • ट्रैक मेंटेनर- 35
  • तकनीशियन-I II- 20
  • स्टेशन मास्टर- 10
  • मालगाड़ी प्रबंधक- 05
  • पॉइंट्स मैन- 60
  • ईएसटीएम-III- 15
  • वाणिज्यिक पर्यवेक्षक- 05

शैक्षणिक योग्यता
अभ्यर्थियों के पास एनसीवीटी/एससीवीटी के मान्यता प्राप्त संस्थानों से आर्मेचर और कॉइल वाइंडर/इलेक्ट्रीशियन/इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक/फिटर/हीट इंजन/इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक/मशीनिस्ट/मैकेनिक डीजल/मैकेनिक (मोटर वाहन)/मिलराइट मेंटेनेंस मैकेनिक/मैकेनिक रेडियो और टीवी/रेफ्रिजरेशन और एयर-कंडीशनिंग मैकेनिक/ट्रैक्टर मैकेनिक/टर्नर/वायरमैन में मैट्रिकुलेशन/एसएसएलसी प्लस आईटीआई होना चाहिए

या उपरोक्त वर्णित ट्रेडों में मैट्रिकुलेशन/एसएसएलसी प्लस एक्ट अप्रेंटिसशिप कोर्स पूरा होना चाहिए या मैट्रिकुलेशन एसएसएलसी प्लस मै केनिकल/इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स/ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में 3 साल का डिप्लोमा या आईटीआई के बदले में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से इन इंजीनियरिंग विषयों की विभिन्न धाराओं का संयोजन होना चाहिए।

विज्ञापन

आयु सीमा
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्ममीदवारों की आयु 18 से 36 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अधिसूचना के अनुसार, सभी अधिसूचित पदों के लिए निचली आयु सीमा मानक है। COVID-19 महामारी के कारण आयु सीमा पार कर चुके कई उम्मीदवारों को राहत देने के लिए ऊपरी आयु सीमा 33 से बढ़ाकर 36 कर दी गई है। आयु की गणना 01/08/2024 के अनुसार की जाएगी।

ऐसे करें आवेदन
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- konkanrailway.com. पर जाएं।
  • अब होमपेज पर कोंकण रेलवे भर्ती 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं और आवश्यक दस्तावेज जमा कर दें।
  • अंत में आवेदन शुल्क को जमा करके आवेदन पत्र जमा कर दें। 
  • आगे की आवश्यकता के लिए इसका प्रिंटआउट अपने पास रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed