फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   know which schools are eligible for the successful candidates in UPTET-safalta

UPTET 2021-22: रिजल्ट का इंतजार किसी भी वक्त हो सकता है समाप्त, जानें UPTET में सफल होने वाले अभ्यर्थी किन स्कूलों में नियुक्ति के लिए होते हैं पात्र

Thu, 17 Mar 2022 04:24 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Thu, 17 Mar 2022 04:24 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा के रिजल्ट का अभ्यर्थी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसी खबरें हैं कि रिजल्ट जल्द ही जारी किया जा सकता है।
 

विज्ञापन
know which schools are eligible for the successful candidates in UPTET-safalta
TET - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में 23 जनवरी 2022 को आयोजित की गई उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) के परिणाम का अभ्यर्थी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। UPTET को आयोजन करने वाली संस्था उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड (UPBEB) द्वारा इस संबंध में अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है जिससे अभ्यर्थी भी काफी परेशान हैं। 23 जनवरी को आयोजित की गई इस पात्रता परीक्षा का रिजल्ट 25 फरवरी को ही जारी किया जाना था, लेकिन राज्य में लागू आचारसंहिता की वजह से इसे स्थगित कर दिया गया था। UPTET 2022 में तकरीबन 18 लाख अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया है। वहीं, अगर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो इनकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के FREE TET Course Online- Subscribe Now की सहायता ले सकते हैं और इनकी कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं।

विज्ञापन

जल्द ही जारी हो सकता है रिजल्ट:

UPBEB ने UPTET के रिजल्ट के संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक सूचना तो नहीं जारी की है, लेकिन विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकारिजल्ट अब किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। राज्य में लागू आचार संहिता के खत्म होते ही UPBEB ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। यहउम्मीद जताई जा रही है कि बोर्ड अगले एक सप्ताह के भीतर इस परीक्षा का रिजल्ट जारी कर सकती है। अभ्यर्थियों को इससे जुड़े अपडेट्स के लिएआधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

विज्ञापन

प्राथमिक स्तर पर किन स्कूलों में नियुक्ति के होंगे पात्र:

UPTET के प्राथमिक स्तर के पेपर में सफल होने वाले अभ्यर्थी निम्न स्कूलों में नियुक्ति के पात्र होंगे :
1. ऐसे सभी विद्यालय जो राज्य सरकार द्वारा संचालित हो।
2. स्थानीय निकाय एवं जिन्हें राज्य सरकार / बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा समय-समय पर सम्बद्धता मान्यता प्रदान की गयी हो।
3. जो राज्य सरकार द्वारा सहायता प्राप्त हो ।
4. ऐसे समस्त विद्यालय जिन्हें किसी भी राष्ट्रीय शिक्षा बोर्ड से सम्बद्धता प्राप्त हो तथा जिन्हें राज्य सरकार द्वारा अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी किया गया हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

उच्च प्राथमिक स्तर पर किन स्कूलों में नियुक्ति के होंगे पात्र :
1. ऐसे सभी विद्यालय जो राज्य सरकार द्वारा संचालित हो।
2. स्थानीय निकाय एवं जिन्हें राज्य सरकार / बेसिक शिक्षा परिषद / माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा समय-समय पर संचालन हेतु मान्यता/सम्बद्धता प्रदान कीगयी हो।

3. जो राज्य सरकार द्वारा सहायता प्राप्त हो।
4. ऐसे समस्त विद्यालय जिन्हें राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी किया गया हो तथा किसी भी राष्ट्रीय बोर्ड से सम्बद्धता प्राप्त हो ।

रिजल्ट डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक

आगे पढ़ें

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed