फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Know which difficulty level questions can be asked in CGL recruitment-safalta

SSC CGL Recruitment 2021: CGL भर्ती में पूछे जा सकते हैं किस डिफिकल्टी लेवल के प्रश्न, जान लीजिए ये जरूरी बात

Mon, 10 Jan 2022 03:34 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Mon, 10 Jan 2022 03:34 PM IST
सार

CGL भर्ती 2021 के लिए आवेदन प्रक्रिया 23 जनवरी 2022 तक चलेगी। इसके लिए 23 दिसंबर 2021 को आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई थी।
 

विज्ञापन
Know which difficulty level questions can be asked in CGL recruitment-safalta
SSC - फोटो : Social media

विस्तार

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) भर्ती 2021 के लिए अभ्यर्थियों के पास 23 जनवरी 2022 तक आवेदन करने का मौका है। आयोग ने इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी करके आवेदन प्रक्रिया 23 दिसंबर 2021 से शुरू की थी। बताया गया है कि आयोग ने इस भर्ती में शामिल होने वाले इच्छुक अभ्यर्थियों को आखिरी तारीख का इंतजार किए बिना जल्द आवेदन करने की सलाह दी है।SSC के एग्जाम कैलेंडर के मुताबिक इस भर्ती के लिए पहले चरण की लिखित परीक्षा अप्रैल 2022 में आयोजित की जा सकती है। वहीं, अगर आप SSC की विभिन्न भर्तियों या अन्य किसी प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो आप अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए सफलता के SSC Online Coaching Classes- Join Now की सहायता ले सकते हैं।

विज्ञापन

पूछे जा सकते हैं किस डिफिकल्टी लेवल के प्रश्न :

CGL भर्ती में चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को ग्रुप B और ग्रुप C के विभिन्न पदों पर काम करने का मौका मिलता है। इसलिए इस भर्ती में अभ्यर्थियों से SSC की अन्य भर्तियों की तुलना में थोड़े कठिन प्रश्न पूछे जाते हैं। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती के CBT 1 में पूछे जाने वाले जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग, जनरल अवेयरनेस तथा अंग्रेजी टॉपिक्स के प्रश्न जरूरी शैक्षणिक योग्यता के स्तर यानी ग्रैजुएशन के स्तर के होंगे। गौरतलब है की इस भर्ती में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों का ग्रैजुएट होना आवश्यक है। वहीं, क्वांटिटेटिव एप्टिट्यूड टॉपिक के प्रश्न दसवीं के स्तर के होंगे।

विज्ञापन

सफल होने के लिए चरण चरण की परीक्षाओं में लेना होगा हिस्सा :

इस भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को नौकरी पाने के लिए चार चरण की परीक्षाओं से गुजरना होगा। अभ्यर्थियों को सबसे पहले CBT 1 में हिस्सा लेना होगा, जिसमें 200 मार्क्स के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। दूसरे चरण की परीक्षा में अभ्यर्थियों से क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, अंग्रेजी लैंग्वेज और कॉम्प्रिहेंशन तथा सांख्यिकी (जूनियर सांख्यिकी अधिकारी के लिए) एवं वित्त और अर्थशास्त्र (AAO के लिए) से प्रश्न पूछे जाएंगे। इस परीक्षा में प्रत्येक पेपर 200 अंको का होगा। तीसरे चरण की परीक्षा में अभ्यर्थियों को डिस्क्रिप्टिव पेपर में हिस्सा लेना होगा और इस परीक्षा में सफल होने के बाद अभ्यर्थियों को चौथे और आखिरी चरण में कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी टेस्ट / डाटा एंट्री स्किल टेस्ट (जहां लागू हो) में हिस्सा लेना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ें:

About SSC CGL Exam

SSC CGL Salary

SSC CGL Syllabus

SSC CGL Eligibility

SSC CGL Vs CHSL

FREE Mock Test Series

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त यूपी लेखपाल, रेलवे और UPTET/CTET समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के खास प्रैक्टिस बैच और फ्री कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप के जरिए भी जुड़ सकते हैं और साथ ही साथ फ्री ई-बुक्स और मॉक टेस्ट जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए सफलता ऐप और अपनी तैयारी को दीजिए सफलता की एक नई उड़ान।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed