UP Constable Recruitment 2022: जारी हुआ है नया नोटिस और अब नोटिफिकेशन आने में भी लग सकता है इतना समय, जानें परीक्षा के दौरान नकल रोकने के लिए क्या होंगे इंतजाम
उत्तर प्रदेश में कॉन्स्टेबल और फायरमैन की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी होने में अभी थोड़ा और समय लग सकता है। इस भर्ती के लिए अभी परीक्षा एजेंसी के चयन की प्रक्रिया चल रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में कॉन्स्टेबल और फायरमैन के 26,382 पदों पर होने वाली भर्ती में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थियों को अभी नोटिफिकेशन के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा। दरअसल इस भर्ती के आयोजन के लिए परीक्षा एजेंसी के चयन की प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई है और उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) ने इसके लिए टेंडर भरने की तारीख को फिर से आगे बढ़ा दिया है। बोर्ड द्वारा 4 मार्च 2022 को जारी किए गए नोटिस केमुताबिक परीक्षा आयोजित करने की इच्छुक कंपनियां अब 15 मार्च 2022 तक अपनी निविदा बोर्ड के सामने प्रस्तुत कर सकती हैं। बोर्ड द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक भर्ती के आयोजन के लिए सिर्फ एक ही एजेंसी ने अभी तकअपनी निविदा प्रस्तूत की थी। इसलिए बोर्ड ने इच्छुक कंपनियों को फिर से टेंडर भरने का मौका दिया है। अभ्यर्थियों को इस भर्ती से जुड़े अपडेट्स के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। वहीं, आप कॉन्स्टेबलभर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली लिखित परीक्षा की पक्की एवं बेहतर तैयारी के लिए सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे UP Police Constable Batch 2021 - Join Now से जुड़ सकते हैं औरबाकी बचे समय में इसकी कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं।
कब तक जारी हो सकता है नोटिफिकेशन :
इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी होने में अभी थोड़ा और समय लग सकता है। दरअसल परीक्षा एजेंसी के चयन के लिए फिर से टेंडर प्रक्रिया शुरू किए जाने की वजह से इसमें अब थोड़ा समय लगेगा। इस भर्ती के आयोजन केलिए बिना परीक्षा एजेंसी के चयन के नोटिफिकेशन नहीं जारी किया जा सकता है, इसलिए यह उम्मीद जताई जा रही है कि परीक्षा एजेंसी के चयन के बाद ही UPPBPB इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी करेगी।
नकल रोकने के लिए लागू होंगी कौन सी व्यवस्थाएं :
इस भर्ती का सही तरीके से आयोजन करवाने के लिए UPPBPB ने अभी से ही तैयारियां शुरू कर दी हैं। दरअसल परीक्षा एजेंसी के चयन के लिए जारी किए गए नोटिस के मुताबिक इस परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिकपहचान कैप्चर करनी होगी और साथ ही परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी/वीडियो रिकॉर्डिंग की भी व्यवस्था करनी होगी। इसके अलावा DV/PST के दौरान भी अभ्यर्थियों को बायोमेट्रिक पहचान की व्यवस्था से गुजरना होगा।
किन्हें मिले सकता है आवेदन का मौका :
यूपी पुलिस में कांस्टेबल तथा फायरमैन के 26,382 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए 12वीं पास अभ्यर्थियों को आवेदन का मौका दिया जा सकता है। साथ ही इस पद पर आवेदन करने के लिए उम्र सीमा 18 साल से 22 साल तकहो सकती है। हालांकि, जरूरी योग्यताओं के संबंध में पूरी जानकारी नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही सामने आ पाएगी।
घर बैठे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :
सरकारी नौकरी के लिए घर बैठे प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता द्वारा चलाए जा रहे फ्री कोर्स की सहायता ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त SSC और रेलवे की विभिन्न भर्तियों के साथ यूपी कॉन्स्टेबल, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट और वर्षो के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्स चलाया जा रहा है। इन कोर्सेस से जुड़कर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। तो देर किस बात की अभी डाउनलोड करें safalta app और घर बैठे सरकारी नौकरी की तैयारी शुरू करें।