CUET 2022: किन विशेष नियमों के साथ होगा इस परीक्षा का आयोजन और इसमें कैसे ला सकते हैं अच्छे मार्क्स, जानें यहाँ
कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (UG) 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया 22 मई 2022 को समाप्त हो चुकी है। इस साल से देश के केंद्रीय विश्वविद्यालयों में एडमिशन लेने के लिए छात्रों का CUET में हिस्सा लेना जरूरी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) 2022 (UG) की आवेदन प्रक्रिया खत्म हो चुकी है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा जारी किए गए इन्फॉर्मेशन बुलेटिन के मुताबिक छात्र इसके लिए 22 मई 2022 तक आवेदन किया जाना था। वहीं, देश के केंद्रीय विश्वविद्यालयों के पोस्ट ग्रेजुएशन (PG) पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए भी छात्रों का CUET में शामिल होना अनिवार्य कर दिया गया है। CUET (PG) 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया 19 मई 2022 से शुरू हुई है और छात्र इसमें हिस्सा लेने के लिए 18 जून 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। इस साल से केंद्रीय विश्वविद्यालयों में एडमिशन लेने के लिए छात्रों का CUET में हिस्सा लेना अनिवार्य कर दिया गया है। इसलिए देश के केंद्रीय विश्वविद्यालयों में पढ़ने की इच्छा रखने वाले छात्रों को यह सलाह दी जाती है कि वो इस परीक्षा के लिए बिना कोई देर किए जल्द आवेदन कर दें। वहीं, अगर आप भी सेंट्रल यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेने की सोच रहे हैं तो आपको CUET में शामिल होना होगा और उसमें अच्छे अंक भी लाने होंगे। ये देश के नामी-गिरामी विश्विद्यालयों में दाखिला पाने का शानदार मौका है। ऐसे में आप घर बैठे इस एंट्रेस टेस्ट की कंप्लीट तैयारी के लिए सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता ने CUET की बेहतर तैयारी करवाने के लिए एक खास कोर्स शुरू किया है जहां छात्रों को इस एंट्रेस टेस्ट के लिए पूरी तरह से तैयार किया जाता है। आप CUET Online Batch 2022 पर क्लिक कर इस बैच से जुड़ सकते हैं और घर बैठे तैयारी कर किसी केंद्रीय विश्वविद्यालय में दाखिले का अपना सपना पूरा कर सकते हैं।
किन विशेष नियमों के साथ होगा CUET (UG) परीक्षा का आयोजन :
ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाने वाली CUET (UG) परीक्षा में कुछ विशेष नियम भी लागू किये जायेंगे। इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग की व्यवस्था लागू की जाएगी और गलत उत्तर देने पर छात्रों के अंक कटेंगे। CUET (UG) 2022 के लिए जारी किए गए इन्फॉर्मेशन बुलेटिन के मुताबिक इस परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए छात्रों के एक मार्क्स काट लिए जाएंगे। साथ ही इस इन्फॉर्मेशन बुलेटिन के मुताबिक इसमें नॉर्मलाइजेशन की व्यवस्था भी लागू की जा सकती है। इस परीक्षा में परसेंटाइल स्कोर पर आधारित नॉर्मलाइजेशन की व्यवस्था लागू की जा सकती है। छात्र इस परीक्षा के सिलेबस, पैटर्न तथा इससे संबंधित पूरी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके देख सकते हैं।
कैसे ला सकते हैं अच्छे मार्क्स :
देश के केंद्रीय विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए अब छात्रों को CUET में हिस्सा लेना होगा और इसमें अच्छा स्कोर करना होगा। इसलिए इसमें हिस्सा लेने जा रहे छात्रों को बेहतर गाइडेंस और इस परीक्षा की अच्छी तैयारी करने की जरूरत है। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए इस परीक्षा की बेहतर तैयारी कराने के लिए देश की जानी-मानी ऐडटेक कंपनी सफलता द्वारा एक खास CUET Foundation Classes 2022 शुरू किया गया है। इस खास कोर्स से जुड़ने पर छात्रों को CUET से जुड़ी पूरी काउन्सलिंग, लाइव मेंटरिंग सेशन, फ्री स्टडी मैटेरियल, ई-बुक्स और अन्य कई तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती है। सफलता के इस कोर्स से जुड़ने के बाद छात्र CUET की बेहतर तैयारी कर सकते हैं और इस परीक्षा में अच्छा स्कोर करके देश के टॉप विश्विद्यालयों में पढ़ने का अपना सपना साकार कर सकते हैं। आप ऊपर दिए गए फाउंडेशन क्लासेस के लिंक पर क्लिक कर इस खास कोर्स से जुड़ सकते हैं।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त SSC और रेलवे की विभिन्न भर्तियों के साथ CUET, NDA/NA, यूपी कॉन्स्टेबल, यूपी लेखपाल तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट और वर्षो के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्सस चलाए जा रहे हैं। आप इन कोर्सेस से safalta app डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं की कम्पलीट तैयारी करके इनमें सफलता हासिल कर सकते हैं।