RRB Group D Exam 2022: ग्रुप D भर्ती में सफल होने के लिए कम से कम करना होगा कितना स्कोर और इसमें पूछे जाएंगे किस लेवल के प्रश्न, जानें यहाँ
रेलवे में ग्रुप D के 1.03 लाख पदों पर होने वाली भर्ती में हिस्सा लेने के लिए 1.15 करोड़ अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इस भर्ती के लिए परीक्षा की शुरुआत जुलाई 2022 से हो सकती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय रेलवे देश में सबसे ज्यादा सरकारी नौकरी देने के लिए जानी जाती है और ग्रुप D भर्ती इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। 1.03 लाख पदों के लिए आयोजित की जा रही यह भर्ती रिक्तियों की संख्या के हिसाब से देश की सबसे बड़ी भर्ती मानी जा रही है। रेलवे ने इस भर्ती के लिए परीक्षा शुरू होने का संभावित समय अभ्यर्थियों को बता दिया है।दरअसल रेलवे द्वारा जारी किए गए एक नोटिस के मुताबिक इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा जुलाई 2022 से शुरू हो सकती है। साथ ही इस भर्ती में अभ्यर्थियों का चयन अब एक कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) और फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET), मेडिकल टेस्ट तथा डॉक्युमेंट वेरफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। वहीं, अगर आप भी इस भर्ती मेंहिस्सा लेने जा रहे हैं तो अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए आप RRB GROUP-D Online Live Classes 2021 की सहायता ले सकते हैं और इन क्लासेस केजरिए इस बचे हुए समय में खुद को परीक्षा के लिए पूरी तरह तैयार कर सकते हैं।
नौकरी पाने के लिए करना होगा कितना स्कोर :
ग्रुप D की वर्तमान भर्ती में पिछली भर्ती की तुलना में अधिक पद हैं और इसमें अभ्यर्थियों की संख्या भी कम है। वर्तमान भर्ती में अभ्यर्थियों की संख्या में कमी और रिक्तियों कीसंख्या में वृद्धि का प्रभाव इस बार की भर्ती पर देखने को मिल सकता है और यह उम्मीद जताई जा रह है कि इस बार कट ऑफ स्कोर पिछली भर्ती की अपेक्षा थोड़ा कम या उसकेबराबर रह सकता है। इस भर्ती में हर जोन के हिसाब से अलग अलग कटऑफ जारी किया जाता है। हालांकि, इसमें अपना स्थान पक्का करने के लिए अभ्यर्थियों को कम से कम75 से 80 मार्क्स के बीच स्कोर करना चाहिए।
पूछे जाएंगे किस लेवल के प्रश्न :
आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती के लिए आयोजित होने वाले CBT 1 के सामान्य ज्ञान सेक्शन में अभ्यर्थियों से फिजिक्स, केमिस्ट्री और लाइफ साइंस के टॉपिक्ससे दसवीं के लेवल के प्रश्न पूछे जाएंगे। साथ ही बाकी विषयों में भी सिलेबस के मुताबिक दसवीं के लेवल के प्रश्न पूछे जाने की उम्मीद है। गौरतलब है कि इस परीक्षा मेंअभ्यर्थियों से सामान्य विज्ञान सेक्शन से 25 अंक के 25 प्रश्न 25, मैथ्स सेक्शन से 25 अंक के 25 प्रश्न, सामान्य सचेतना एवं रीजनिंग सेक्शन से 30 अंक के 30 प्रश्न तथाकरेंट अफेयर्स एवं सामान्य ज्ञान सेक्शन से 20 अंक के 20 प्रश्न पूछे जाएंगे। इस कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) में अभ्यर्थियों से कुल 100 अंक के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे और इसेहल करने के लिए उन्हें 90 मिनट का समय मिलेगा। प्रत्येक सही उत्तर के लिए अभ्यर्थियों को एक अंक मिलेगा लेकिन नेगेटिव मार्किंग लागू होने की वजह से प्रत्येक 3 गलतउत्तर के लिए अभ्यर्थियों का 1 मार्क्स काट भी लिया जाएगा।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :
सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त SSC और रेलवे की विभिन्न भर्तियों केसाथ यूपी कॉन्स्टेबल, यूपी लेखपाल तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट और वर्षो के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्सस चलाएजा रहे हैं। आप इन कोर्सेस से safalta app डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं की कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए सफलता ऐप और सरकारी नौकरी के अपने सपने को करें साकार।