फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Know what level of questions will be asked in CUET-safalta

CUET 2022: ऑनलाइन या ऑफलाइन, जानें किस मोड में होगा CUET का आयोजन और इसमें पूछे जाएंगे किस लेवल के प्रश्न

Sat, 02 Apr 2022 03:13 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Sat, 02 Apr 2022 03:13 PM IST
सार

कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट 2022 के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत दो अप्रैल से करने जा रही है। अभ्यर्थी इसमें शामिल होने के लिए 30 अप्रैल 2022 तक आवेदन कर सकेंगे।
 

विज्ञापन
Know what level of questions will be asked in CUET-safalta
UGC - फोटो : Social media

विस्तार

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा इस साल से आयोजित की जाने वाली कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत दो अप्रैल से होने जा रही है। NTA द्वारा इस संबंध में जारी की गई जानकारी के मुताबिक इच्छुक छात्र इस एंट्रेंस टेस्ट में हिस्सा लेने के लिए 30 अप्रैल 2022 तक आवेदन कर सकेंगे। देश के सभी 45 केंद्रीय विश्विद्यालयों के स्नातक पाठ्यक्रम में अब छात्रों को इसी एंट्रेंस टेस्ट के जरिये एडमिशन दिया जाना है। 12वीं के बाद केंद्रीय विश्वविद्यालयों में पढ़ने की इच्छा रखने वाले छात्र NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके इस परीक्षा से जुड़ी जानकारियां देख सकते हैं। वहीं, अगर आप भी सेंट्रल यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेने की सोच रहे हैं तो आपको CUET में शामिल होना होगा और उसमें अच्छे अंक भी लाने होंगे। ये देश के नामी-गिरामी विश्विद्यालयों में दाखिला पाने का शानदार मौका है। ऐसे में आप घर बैठे इस एंट्रेस टेस्ट की कंप्लीट तैयारी के लिए सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता CUET के लिए कई विषयों के बैच चला रहा है जहां छात्रों को इस एंट्रेस टेस्ट के लिए पूरी तरह से तैयार किया जाता है। आप CUET Online Batch 2022 पर क्लिक कर इन बैच से जुड़ सकते हैं और घर बैठे तैयारी कर किसी केंद्रीयविश्वविद्यालय में दाखिले का अपना सपना पूरा कर सकते हैं।

विज्ञापन

किस मोड में होगा परीक्षा का आयोजन :

CUET 2022 के संबंध में NTA द्वारा जारी की गई सूचना के मुताबिक इसका आयोजन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में यानी ऑनलाइन मोड में किया जाएगा। NTA नेइस परीक्षा की तारीखों का ऐलान अभी तक नहीं किया है। लेकिन, यह उम्मीद जताई जा रही है कि जुलाई के पहले हफ्ते में CUET का आयोजन किया जा सकता है। CUETकी व्यवस्था लागू होने के बाद अब छात्रों को प्रतिष्ठित केंद्रीय विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए एक ही टेस्ट देना होगा।

विज्ञापन

पूछे जाएंगे किस लेवल के प्रश्न :

CUET 2022 का आयोजन केंद्रीय विश्विद्यालयों के स्नातक पाठ्यक्रम में एडमिशन के लिए किया जा रहा है इसलिए इस परीक्षा में 12वीं के छात्र हिस्सा लेंगे। इसी को ध्यान में रखते हुए CUET के प्रश्न तैयार किये जायेंगे और उनका लेवल 12वीं के स्तर का होगा। NTA द्वारा इस संबंध में जारी की गई सूचना के मुताबिक CUET में अभ्यर्थियों से NCERT के 12वीं के सिलेबस के हिसाब से प्रश्न पूछे जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

किन विश्वविद्यालयों में मिलेगा CUET के जरिये प्रवेश :

CUET की व्यवस्था लागू होने के बाद UGC द्वारा वित्त पोषित सभी 45 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में इसी के जरिये छात्रों को स्नातक में प्रवेश मिलेगा। दिल्ली विश्वविद्यालय (Delhi University), जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU), जामिया मिलिया इस्लामिया (JMI), इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU), बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) समेत सभी प्रसिद्ध केंद्रीय विश्वविद्यालयों में अब इसी टेस्ट के जरिये एडमिशन मिलेगा।

सफलता के साथ करें सरकारी नौकरी के सपने को साकार :

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं तो आप एक बार safalta app डाउनलोड करके सफलता द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस वक्त SSC और रेलवे की विभिन्न परीक्षाओं के साथ यूपी लेखपाल, यूपी कॉन्स्टेबल, रेलवे ग्रुप D व अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं केलिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं। तो देर किस बात की तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed