फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Know what is the update about it and how you can improve your preparation in these remaining days-safalta

CUET 2022: छात्र बेसब्री से कर रहे हैं एडमिट कार्ड का इंतजार, जानें इसे लेकर क्या है अपडेट और इन बचे हुए दिन में आप कैसे अपनी तैयारी को बना सकते हैं बेहतर

Fri, 15 Jul 2022 11:55 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Fri, 15 Jul 2022 11:55 PM IST
सार

देश के केंद्रीय विश्वविद्यालयों में छात्रों के प्रवेश के लिए इस साल से CUET का आयोजन किया जा रहा है। CUET यूजी का अयोजन 15 जुलाई 2022 से 10 अगस्त के बीच किया जाना है।
 

विज्ञापन
Know what is the update about it and how you can improve your preparation in these remaining days-safalta
CUET - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा केंद्रीय विश्वविद्यालयों के ग्रेजुएशन कोर्सेस में प्रवेश के लिए आयोजित की जा रही कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) यूजी 2022 के आयोजन की तारीखें नजदीक आते ही छात्रों के दिलों की धड़कने बढ़ने लगी हैं। दरअसल एक ओर छात्रों को परीक्षा का टेंशन है और उधर दूसरी तरफ इसके लिए अभी तक एडमिट कार्ड नहीं जारी होने से छात्रों की चिंता दोगुनी हो गई है। CUET यूजी काआयोजन 15 जुलाई से 10 अगस्त के बीच किया जाना है लेकिन NTA ने ना तो अभी तक छात्रों का एडमिट कार्ड जारी किया है और ना ही छात्रों को उनके परीक्षा की तारीख और शहर की जानकारी दी है। वहींअगर आप भी सेंट्रल यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेने की सोच रहे हैं तो आपको CUET में शामिल होना होगा और उसमें अच्छे अंक भी लाने होंगे। आप घर बैठे इस एंट्रेस टेस्ट की कंप्लीट तैयारी के लिए सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता ने CUET की बेहतर तैयारी करवाने के लिए एक खास कोर्स शुरू किया है जहां छात्रों को इस एंट्रेस टेस्ट के लिएपूरी तरह से तैयार किया जाता है। आप CUET Foundation Batch 2022 पर क्लिक कर इस बैच से जुड़ सकते हैं और घर बैठे तैयारी कर किसी केंद्रीय विश्वविद्यालय में दाखिले का अपना सपना पूरा कर सकते हैं।

विज्ञापन

एडमिट कार्ड को लेकर क्या है अपडेट :

NTA ने इस परीक्षा के एडमिट कार्ड के संबंध में अभी तक कोई भी जानकारी जारी नहीं की है। हालांकि विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से यह खबर जरूर सामने आ रही है कि इस परीक्षा की तारीख को आगे नहींबढ़ाया जायेगा और छात्रों को उनका एडमिट कार्ड अगले एक से दो दिनों के भीतर उपलब्ध करा दिया जाएगा। गौरतलब है कि यह परीक्षा 15 जुलाई, 16 जुलाई, 19 जुलाई, 20 जुलाई, 4 अगस्त, 5 अगस्त, 6 अगस्त, 7 अगस्त, 8 अगस्त और 10 अगस्त को आयोजित की जाएगी। छात्रों को अपने एडमिट कार्ड तथा परीक्षा से जुड़े अपडेट्स के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

विज्ञापन

कैसे अपनी तैयारी को बना सकते हैं बेहतर :

इस परीक्षा के आयोजन में अब बेहद ही कम दिनों का समय बचा है। इन बचे हुए दिनों में छात्रों को इसकी बेहतर तैयारी के लिए बेहद ही एकाग्रता के साथ पढ़ाई करनी चाहिए। छात्रों को अपने बनाये गए नोट्स औरपूरे सिलेबस को एक बार अच्छी तरह से रिवाइज कर लेना चाहिए। साथ ही छात्रों को वन लाइनर नोट्स भी तैयार कर लेने चाहिए जो कि परीक्षा से एक से दो दिन पहले उन्हें रिवीजन करने में काफी मदद करेंगे।परीक्षा से पहले अब छात्रों को मॉक टेस्ट पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए और अधिक से अधिक मॉक टेस्ट्स को परीक्षा से पहले हल करना चाहिए। इन सभी बातों के अलावा छात्रों को ज्यादा टेंशन भी नहीं लेना औरतनावमुक्त होकर पढ़ाई करनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा इनकी बेहतर तैयारी के लिए सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त CUET, NDA/NA के साथ यूपी कॉन्स्टेबल, यूपी लेखपाल तथा अन्यकई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट और वर्षो के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्सस चलाए जा रहे हैं। आप इन कोर्सेस से safalta app डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं की कम्पलीट तैयारी करके इनमें सफलता हासिल कर सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए सफलता ऐप और अपनी तैयारी को दीजिये सफलता की एक नई उड़ान।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed