UPSSSC Jobs 2022: 18 सितंबर को दूसरी बार किया जाएगा PET का आयोजन, जानें क्या हैं इसमें शामिल होने के फायदे और किस पैटर्न पर होती है परीक्षा
उत्तर प्रदेश में 18 सितंबर को फिर से प्रारंभिक पात्रता परीक्षा आयोजित की जानी है। उत्तर प्रदेश में साल 2021 से ग्रुप सी की भर्तियों के लिए पहली बार पीईटी लागू किया गया है। पहली बार PET का आयोजन 24 अगस्त 2021 को किया गया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा राज्य में कई भर्तियों का आयोजन किया जाता है और यह राज्य की एक महत्वपूर्ण भर्ती संस्था है।आयोग द्वारा राज्य में आयोजित की जाने वाली ग्रुप C की भर्तियों में हिस्सा लेने के लिए अभ्यर्थियों का प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) में हिस्सा लेनाअनिवार्य कर दिया गया है। राज्य में पहली बार PET का आयोजन 24 अगस्त 2021 को किया गया था और अब आयोग ने राज्य में दूसरी बार PET आयोजित करने के लिए तारीख घोषित कर दी है। UPSSSC द्वारा जारी किए गए एग्जाम कैलेंडर के मुताबिक राज्य में दूसरी बार PET का आयोजन 18 सितंबर 2022 को किया जाएगा। अभ्यर्थियों को इससे जुड़े अपडेट्स के लिए UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। वहीं, अगर आप सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए आप सफलता डॉट कॉम पर चल रहे कईखास बैच और फ्री कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। यहां पर लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कई फ्री क्लासेस भी चलाई जा रही हैं। आप इस Exam Preparation FREE Course- Subscribe Now लिंक पर क्लिक कर इन फ्री क्लासेस की मदद ले सकते हैं और सरकारी नौकरी का अपना सपना पूरा सकते हैं।
PET में शामिल होने के क्या हैं फायदे :
PET में हिस्सा लेना अभ्यर्थियों के लिए काफी फायदेमंद है। दरअसल UPSSSC द्वारा राज्य में आयोजित की जाने वाली ग्रुप C की सभी भर्तियों में हिस्सा लेने के लिए अभ्यर्थियों का PET में शामिल होना अनिवार्य कर दिया गया है। पहली बार आयोजित हुई PET में हिस्सा लेने वाले अभ्यर्थियों को लेखपाल के 8,085 समेत कई महत्वपूर्ण भर्तियों के लिए आवेदन करने का मौका मिला है। इसलिए UPSSSC द्वारा आयोजित की जाने वाली ग्रुप C की भर्तियों में हिस्सा लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों को इसमें जरूर शामिल होना चाहिए।
किस पैटर्न पर होती है परीक्षा :
उत्तर प्रदेश में 24 अगस्त 2021 को आयोजित की गई PET में अभ्यर्थियों से 100 अंक के 100 प्रश्न पूछे गए थे। इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग की भीव्यवस्था लागू थी और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए अभ्यर्थियों के 0.25 मार्क्स काटे गए थे। अभ्यर्थियों से इंडियन हिस्ट्री, इंडियन नेशनल मूवमेंट, जियोग्राफी,इंडियन इकॉनमी, इंडियन कॉन्स्टिट्यूशन एंड पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, जनरल साइंस, एलिमेंट्री अर्थमेटिक, जनरल हिंदी, जनरल इंग्लिश, लॉजिकल रीजनिंग,करेंट अफेयर्स, जनरल अवेयरनेस, एनालिसिस ऑफ टू अनरीड पैसेज, ग्राफ इंटरप्रिटेशन और टेबल इंटरप्रिटेशन एनालिसिस जैसे 15 टॉपिक्स से प्रश्न पूछे गए थे।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपकाप्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस काहिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैंजिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपनेसपने को साकार करें।