फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Know this vital information about Panchayat Sahayak Recruitment 2022-safalta

UP Panchayat Sahayak Recruitment 2022: किस ब्लॉक के किन ग्राम पंचायतों में हो रही हैं पंचायत सहायक की भर्ती, यहां देखें पूरी आधिकारिक लिस्ट

Mon, 30 May 2022 11:14 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Mon, 30 May 2022 11:14 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश पंचायती राज विभाग की ओर से यूपी पंचायत सहायक कम डाटा एंट्री ऑपरेटर के दो हजार से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। पंचायती राज विभाग ने भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के जरिए कुल 2,783 पदों को भरा जाना है। 
 

विज्ञापन
Know this vital information about Panchayat Sahayak Recruitment 2022-safalta
UP Panchayat Recruitment 2022 - फोटो : Social Media

विस्तार

उत्तर प्रदेश में पंचायत सहायक कम डाटा एंट्री ऑपरेटर के 2,783 रिक्त पदों को भरा जा रहा है। इन पदों की भर्ती कराए जाने की आवेदन प्रक्रिया जारी है। इसके लिए 18 मई से आवेदन की शुरुआत हो चुकी है जो तीन जून 2022 तक जारी रहेगी। ऐसे में इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार पंचायतीराज विभाग द्वारा निर्धारित की गई अंतिम तिथि तक संबंधित पते पर अपना आवेदन भेज सकते हैं। गौरतलब है कि इस भर्ती के लिए ऑफलाइन आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं। उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए पंचायती राज विभाग उत्तर प्रदेश की ओर से जारी की गए नोटिस को देख लें। वहीं अगर आप किसी अन्य सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और उसमें पूछे जाने वाले करेंट अफेयर्स विषय की बेहतर तैयारी करना चाहते हैं तो तुरंत सफलता डॉट कॉम पर जाकर FREE Current Affairs - Download Now को ज्वॉइन कर सकते हैं।

विज्ञापन

केवल इन्हीं ग्राम पंचायतों में रिक्त है पद 

जनपद का नाम  ग्राम पंचायत 
आगरा  अर्ध्या, मंगुरा, इकरम नगर, बदौस, हुमायूँपुर गुर्जर, मुरावल, रिहाउली, संकुरी खुर्द।  
अलीगढ़  अकराबाद, बारा कलां, बरहड़, गोपी, गुडमैन मिश्रीपुर, हसोनाजगमोहनपुर, राजीपुर, दादर अलूपुरा, पहाड़ गढ़ी।  
प्रयागराज चकिया हिनौटा, लहूरपुर, अटनपुर, देवरिया, हटिया, जमुआ, कंदीपुर, खोजापुर, गोपालीपुर। 
अंबेडकरनगर  फतेहपुर ककरदिला, खुदा मोहम्मदपुर, पीरपुर, सलेमपुर, सुलहनतरा, बीबीपुर, परियाई। 
अमेठी हिम्मतगढ़, जंगल राम नगर, खलिसपुर, महमूदपुर, ओड़ारी, सरायमहेशा, कस्तूरीपुर, मोछावा, पीपरपुर। 
अमरोहा  पिपलीघूसी, चौहरपुर बगड़, सुल्तानपुर, रुखालू, सूबरा, चकाउरी, कलखेड़ा, करनपुर माफी, लथिरा। 
औरैया बडेरा, बिलावा, जालूपुर, सोनासी, चिरहौली, करमपुर, तलहपुर, बुद्धाना, गड़नपुर,बेला, पसौली।  
कानपुर  अमौर, छतेरुआ, गुजा, दरियापुर बिल्हौर, इटरा, हथेही, नंदना, ओरिया, पतारा, रायपुर।  
 

इसके अलावा कई अन्य जनपदों में ब्लॉकों के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायक के पदों पर भर्तियां हो रही हैं। इस बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त करने के लिए अभ्यर्थी को पंचयाती राज विभाग यूपी की आधिकारिक वेबसाइट पर विज़िट करना होगा। 

विज्ञापन

कैसे होता है इन पदों पर चयन 

इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। ग्राम पंचायत की प्रशासनिक समिति हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के अंकों के प्रतिशत के आधार पर पंचायत सहायक के चयन के लिए पात्रता सूची तैयार करेगी। सबसे अधिक अंक वाले अभ्यर्थी का चयन किया जाएगा। चयनितअभ्यर्थी का पूर्ण विवरण जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति के पास भेजा जाएगा। अभ्यर्थी की पात्रता का परीक्षण कर समिति नियुक्ति के लिए संस्तुति कर देगी। यदि ग्राम पंचायत द्वारा चयनित अभ्यर्थी निर्धारित योग्यता नहीं रखता है तो डीएम की समिति ग्राम पंचायत से दूसरे अभ्यर्थी केचयन के लिए कहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे मिलती है सैलरी

पंचायत सहायक के पदों पर होने वाली इस भर्ती में नियुक्त किए जाने वाले उम्मीदवारों को संबंधित ग्राम पंचायत की निधि से वेतन देय होगा। जिसके लिए प्रत्येक महिनें पंचायत निधि से 6 हजार रुपये पंचायत सहायक के खाते में भेज दी जाती है।

कब होती है वेतन में वृद्धि 

उत्तर प्रदेश पंचायत सहायक कम डाटा एंट्री ऑपरेटर के पदों में चयनित होने वाले उम्मीदवारों के लिए अभी राज्य सरकार ने छह हजार रुपये मासिक वेतन का निर्धारण किया है। लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि अभ्यर्थियों की कार्यशैली और प्रदर्शन के आधार पर कार्य अवधि और मासिक वेतन में वृद्धि की जा सकती है।

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी 

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस कीमदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed