फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   know this important information related to a reservation in UP Constable Recruitment-safalta

UP Constable Recruitment 2022 : कॉन्स्टेबल भर्ती में क्षैतिज रूप से आरक्षित पदों की संख्या का क्या हो सकता है गणित और किन्हें मिलेगा इसका लाभ, जान लें क्षैतिज आरक्षण से जुड़ी ये जरूरी जानकारी

Thu, 03 Feb 2022 05:49 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Thu, 03 Feb 2022 05:49 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश पुलिस में कॉन्स्टेबल और फायरमैन के 26,382 पदों पर भर्ती के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है।बोर्ड ने यह भर्ती आयोजित करने के लिए टेंडर जारी कर इच्छुक कंपनियों से 10 फरवरी 2022 तक आवेदन मांगे हैं।
 

विज्ञापन
know this important information related to a reservation in UP Constable Recruitment-safalta
UP Police Recruitment - फोटो : Social Media

विस्तार

उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में कॉन्स्टेबल तथा फायरमैन के 26,382 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए अभ्यर्थी बेसब्री से नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPSSSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली इस भर्ती के जरिए राज्य में कॉन्स्टेबल के 26,210 और फायरमैन के 172 पदों को भरा जाना है। हालांकि बोर्ड ने इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन के संबंध में अभी तक कोई सूचना नहीं दी है। लेकिन बोर्ड ने परीक्षा आयोजित करने के लिए टेंडर जारी कर इच्छुक कंपनियों से एप्लिकेशन आमंत्रित किए हैं। बोर्ड ने इसके लिए पहले 27 जनवरी 2022 तक की तारीख तय की थी लेकिन अब इसे बढ़ाकर 10 फरवरी 2022 कर दिया है। अगर आप कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली लिखित परीक्षा की तैयारी करना चाहते हैं तो सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे UP Police Constable Batch 2021 - Join Now से जुड़कर इसकी कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं।

विज्ञापन

क्षैतिज रूप से आरक्षित पदों की संख्या का क्या हो सकता है गणित :

पूर्व सैनिकों, शारीरिक रूप से विकलांग व्यक्तियों, खिलाड़ियों और अल्पसंख्यकों को दिए जाने वाले आरक्षण को क्षैतिज आरक्षण कहा जा सकता है। उत्तर प्रदेश में होने वाली कॉन्स्टेबल भर्ती में कुछ सीटें लंबवत रूप से तथा कुछ सीटें क्षैतिज रूप से आरक्षित रहेंगी। दरअसल राज्य में आयोजित की गई पिछली कॉन्स्टेबल भर्ती में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों के लिये 02 प्रतिशत, भूतपूर्व सैनिकों के लिये 05 प्रतिशत, होमगार्ड्स के लिये 5 प्रतिशत तथा आरक्षी नागरिक पुलिस में महिलाओं के लिये 20 प्रतिशत सीटें क्षैतिज रूप से आरक्षित थी। इसलिए यह उम्मीद जताई जा रही है कि राज्य में इस बार होने वाली कॉन्स्टेबल भर्ती में भी कुछ सीटें इसी फॉर्मूले के आधार पर क्षैतिज रूप से आरक्षित रहेंगी।

विज्ञापन

सिर्फ इन्हें मिल सकता है लाभ :

राज्य में होने जा रही कॉन्स्टेबल भर्ती में क्षैतिज आरक्षण का लाभ सिर्फ उत्तर प्रदेश के अभ्यर्थियों को ही मिल सकता हैं। दरअसल इससे पहले आयोजित की गई कॉन्स्टेबल भर्ती और 2021में आयोजित की गई SI भर्ती में UPPBPB ने क्षैतिज आरक्षण समेत लंबवत आरक्षण और उम्र सीमा में छूट का लाभ सिर्फ उत्तर प्रदेश के अभ्यर्थियों को ही दिया था। इसी आधार पर यह उम्मीद जताई जा रही है की इस बार की भर्ती में भी सिर्फ उत्तर प्रदेश राज्य के निवासी अभ्यर्थियों को ही इनका लाभ मिल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

किन्हें मिले सकता है आवेदन का मौका :

यूपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती के लिए बारहवीं पास अभ्यर्थियों को आवेदन का मौका दिया जा सकता है। साथ ही इस पद पर आवेदन करने के लिए उम्र सीमा 18 साल से 22साल तक हो सकती है। हालांकि, इस संबंध में पूरी जानकारी नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही सामने आ पाएगी, जो की जल्द ही UPPBPB की वेबसाइट पर जारी की जाएगी। 

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

अगर आप UP कॉन्स्टेबल, UP लेखपाल, NDA/NA, रेलवे ग्रुप D या अन्य किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं,तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त कई प्रतियोगी परीक्षाओं के खास प्रैक्टिस बैच और फ्री कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक टेस्ट, फ्री करेंट अफेयर्स और फ्री ई-बुक्स जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed