UPSSSC PET Exam 2022: PET का आवेदन करते समय इन नियमों का रखना होगा ध्यान, वरना निरस्त हो सकता है आपका फार्म
यूपी सबऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन की वर्ष 2022 में होने वाली प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा 18 सितंबर 2022 को होनी है। जल्द ही इसकी आवेदन प्रक्रिया शुरू हो सकती है। पिछले वर्ष हुए PET में 17 लाख उम्मीदवारों ने प्रतिभाग किया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश सबऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन (UPSSSC) 2022 की प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (PET) 18 सितंबर को आयोजित की जाएगी। इसके लिए आयोग जल्द ही आवेदन प्रक्रिया का आधिकारिक ऐलान करेगा। आयोग की ओर से इस पात्रता परीक्षा के आयोजन से जुड़ी सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। हालांकि आवेदन फार्म कब से भरे जाएंगे, इस बारे में अभी पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में उम्मीदवारों को समय-समय पर आयोग की वेबसाइट पर विज़िट करते रहना चाहिए। वहीं, अगर आप लेखपाल की परीक्षा देने जा रहे हैं और इन बचे हुए दिनों में अपनी तैयारी को मजबूत बनाना चाहते हैं तो सफलता द्वारा चलाए जा रहे इस फ्री कोर्स UP Lekhpal Practise Batch 2022 को सब्सक्राइब कर घर बैठे कंप्लीट तैयारी और पूरेसिलेबस का रिवीजन कर सकते हैं।
फार्म भरते समय बरतनी होगी ये सावधानी
यूपी अधीनस्थ सेवा चयन के प्राइमरी एलिजिबिल्टी टेस्ट में शामिल होने वाले इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवारों को आवेद फार्म भरते समय अपनी व्यक्तिगत, शैक्षिणक व अन्य जानकारियां साझा करनी होती है। इसके अलावा फ़ोटो ही अपलोड करना होता है। फ़ोटो अपलोड करते समय इन नियमों का विशेष ध्यान रखना होता है।
अभ्यर्थी का फ़ोटो छह माह से अधिक पुराना न हो।
चेहरे की छवि स्पष्ट दिखनी चाहिए।
चेहरा ठुड्डी से माथे तक साफ दिखाई देता हो।
साफ पहनने की स्थिति में आँखें साफ दिखाई देनी चाहिए।
कैमरे पर नजर सीधी हो।
बैकग्राउंड हल्के सफेद या हल्के ग्रे रंग का होना चाहिए।
फ़ोटो का आकार 35 मिमी का होना चाहिए।
इन भर्तियों में आवेदन के लिए अनिवार्य है पीईटी
यूपी एएनएन पद
मंडी परिषद संयुक्त संवर्ग
लेखपाल
सहायक बोरिंग टेक्नीशियन
आईटीआई अनुदेशक
सम्मिलित तकनीकी सेवा
वन रक्षक व वन्य जीव रक्षक
ग्राम पंचायत अधिकारी
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्रीकोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस कीमदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।