UP B.Ed Cut off 2022: पूरा हुआ एग्जामिनेशन प्रॉसेस, परीक्षा से पहले जान लीजिए इसकी मूल्यांकन प्रक्रिया और अनुमानित कटऑफ
वर्ष 2022 में एमजेपी रूहेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का आयोजन पूरा करा लिया गया है। इस एंट्रेंस एग्जाम के मूल्यांकन में निगेटिव मार्किंग का प्रावधान भी लागू किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा की प्रक्रिया खत्म हो चुकी है। इस बार यूपी की इस प्रवेश पात्रता परीक्षा में लगभग छह लाख 67 हजार 456 अभ्यर्थियों भाग लिया है। इनमें करीब 3,72,360 महिला एवं 2,95,095 पुरुष उम्मीदवार हैं। ये एग्जाम छह जुलाई 2022 को दो पालियों में राज्य के सभी 75 जिलों में बनाए गए कुल 1,400 परीक्षा केंद्रों में सम्पन्न हुआ है। जल्द ही इसमें शामिल होने वाले कैंडिडेट्स की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पूरा करके परीक्षा परिणाम घोषित किया जा सकता है। इस एंट्रेंस एग्जाम से जुडे़ किसी भी तरह के लेटेस्ट अपडेट के लिए अभ्यर्थी महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली की आधिककारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहें। वहीं, अगर आप भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और जल्द ही किसी प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो आप सफलता डॉट कॉम की FREE Current Affairs - Download Now की मदद से अपनी परीक्षा के लिए करेंट अफेयर्स विषय की घर बैठे कंप्लीट तैयारी और रिवीजन कर सकते हैं।
समझें कैसे होगा मूल्यांकन
इस वर्ष की बीएड प्रवेश परीक्षा में कुल 400 अंकों के वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के दो पेपर आए थे जिसमें 200 प्रश्न पूछे गए थे। प्रत्येक सवाल के सही जवाब पर अभ्यर्थी को 2 अंक दिए जाएंगे। सबसे जरूरी जानकारी है कि इस बार परीक्षा में निगेटिव मार्किंग प्रणाली भी लागू है। इसके तहत कैंडिडेट्स द्वारा एक प्रश्न का जवाब गलत देने पर एक-तिहाई अंक काट लिए जाएंगे।
किसे लाने पड़ सकते हैं कितने अंक
श्रेणी
अनुमानित कट ऑफ
सामान्य वर्ग
341-351
अन्य पिछड़ा वर्ग
331-340
अनुसूचित जाति
201-215
अनुसूचित जनजाति
200-212
आर्थिक पिछड़ा
316-312
भूतपूर्व सैनिक
312-319
दिव्यांग
212-219
ये आंकड़े अनुमान व विभिन्न स्त्रोतो से एकत्र किए गए हैं। इनमें परिवर्तन भी संभव है।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलताडॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें औरसरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।