CUET 2022: परीक्षा में बचा है 15 दिनों का समय, जानें इन बचे हुए दिनों में कैसे बना सकते हैं अपनी तैयारी को बेहतर और किन गलतियों से आपको रहना होगा सतर्क
देश के केंद्रीय विश्वविद्यालयों में छात्रों के प्रवेश के लिए इस साल से CUET का आयोजन किया जा रहा है। CUET यूजी का आयोजन 15 जुलाई से 10 अगस्त के बीच किया जाना है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा देश के केंद्रीय विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए आयोजित किए जा रहे कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET यूजी) 2022 के आयोजन में अब तकरीबन 15 दिनों का समय बचा है। दरअसल CUET यूजी 2022 के लिए परीक्षा 15 जुलाई से शुरू होने जा रही है। यह परीक्षा 15 जुलाई, 16 जुलाई, 19 जुलाई, 20 जुलाई, 4 अगस्त, 5 अगस्त, 6 अगस्त, 7 अगस्त, 8 अगस्त और 10 अगस्त को आयोजित की जाएगी। CUET यूजी 2022 में हिस्सा लेने के लिए 9.5 लाख से भी अधिक छात्रों ने आवेदन किया है। यह उम्मीद जताई जा रही है कि CUET यूजी 2022 में हिस्सा लेने के लिएआवेदन करने वाले छात्रों का एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किया जा सकता है। छात्रों को एडमिट कार्ड से जुड़ी जानकारियों के लिए इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। अगर आप भी सेंट्रलयूनिवर्सिटी में एडमिशन लेने की सोच रहे हैं तो आपको CUET में शामिल होना होगा और उसमें अच्छे अंक भी लाने होंगे। आप घर बैठे इस एंट्रेस टेस्ट की कंप्लीट तैयारी के लिए सफलता डॉट कॉम की मदद लेसकते हैं। सफलता ने CUET की बेहतर तैयारी करवाने के लिए एक खास कोर्स शुरू किया है जहां छात्रों को इस एंट्रेस टेस्ट के लिएपूरी तरह से तैयार किया जाता है। आप CUET Foundation Batch 2022 पर क्लिक कर इस बैच से जुड़ सकते हैं और घर बैठे तैयारी कर किसी केंद्रीय विश्वविद्यालय में दाखिले का अपना सपना पूरा कर सकते हैं।
कैसे बना सकते हैं अपनी तैयारी को बेहतर :
CUET यूजी 2022 में हिस्सा लेने जा रहे अभ्यर्थियों के पास अब इसकी तैयारी के लिए बेहद ही कम दिनों का समय बचा है। इस बचे हुए समय में इस परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए अभ्यर्थियों को अब रिवीजनपर ध्यान देना चाहिए। छात्रों को CUET के सिलेबस को देखते हुए एक ऐसा रूटीन बनाना चाहिए, जिससे वो बचे हुए समय में पूरा सिलेबस कम से कम एक बार रिवाइज कर सकें। इसके अलावा छात्रों को अबमॉक टेस्ट पर ज्यादा ध्यान देना चहिए। छात्रों को परीक्षा से पहले NTA द्वारा जारी किये गए मॉक टेस्ट्स या इंटरनेट पर मौजूद मॉक टेस्ट्स की सहायता से अभ्यास जरूर कर लेना चाहिए। छात्र जितना अधिक मॉकटेस्ट का अभ्यास करेंगे, वो उनके लिए उतना अधिक फायदेमंद होगा। मॉक टेस्ट्स के नियमित अभ्यास से छात्रों की स्पीड ठीक होगी और वो परीक्षा हॉल में कॉन्फिडेंट रह सकेंगे। साथ ही छात्र इस परीक्षा की कम्पलीटतैयारी के लिए देश की जानी-मानी ऐडटेक कंपनी सफलता द्वारा शुरू किए गए खास CUET Foundation Classes 2022 की भी सहायता ले सकते हैं। छात्र इस कोर्स से ऊपर दिए गए लिंक पर क्लिक कर जुड़ सकते हैं।
किन गलतियों से रहना होगा आपको सतर्क :
CUET की तैयारी के दौरान आप केवल डोमेन सेक्शन के विषयों पर फोकस ना रहें। आप डोमेन सेक्शन के विषयों के साथ लैंग्वेज सेक्शन और जनरल टेस्ट सेक्शन की तैयारी पर भी बराबर समय दें। साथ ही आपपरीक्षा में शामिल होने से पहले ज्यादा से ज्यादा मॉक टेस्ट्स को सॉल्व कर लें। आप अब नया पढ़ने से बचें और रिवीजन पर ही ज्यादा फोकस करें।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा इनकी बेहतर तैयारी के लिए सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त CUET, NDA/NA के साथ यूपी कॉन्स्टेबल, यूपी लेखपाल तथा अन्यकई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट और वर्षो के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्सस चलाए जा रहे हैं। आप इन कोर्सेस से safalta app डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं औरप्रतियोगी परीक्षाओं की कम्पलीटतैयारी करके इनमें सफलता हासिल कर सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए सफलता ऐप और अपनी तैयारी को दीजिये सफलता की एक नई उड़ान।