फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   know how many candidates will get a place in the merit list in this recruitment-safalta

Indian navy Recruitment 2022: नौसेना में SSR और AA के पदों पर निकली है बंपर बहाली, जानें इस भर्ती में कितने अभ्यर्थियों को मिलेगी मेरिट लिस्ट में जगह

Wed, 30 Mar 2022 01:20 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Wed, 30 Mar 2022 01:20 PM IST
सार

नौसेना में आर्टिफिशर अप्रेंटिस के 500 और सीनियर सेकेंड्री रिक्रूट्स के 2,000 पदों पर बहाली निकली हुई है। इच्छुक अभ्यर्थी इस भर्ती में हिस्सा लेने के लिए 5 अप्रैल 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
know how many candidates will get a place in the merit list in this recruitment-safalta
Navy Recruitment 2022 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय नौसेना में शामिल होने की इच्छा रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। दरअसल नौसेना में आर्टिफिशर अप्रेंटिस (AA) और सीनियर सेकेंड्री रिक्रूट्स (SSR) केअगस्त 2022 में शुरू होने वाले बैच में सेलर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत हो गई है। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती के जरिये कुल2500 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन 2500 पदों में AA के 500 और SSR के 2000 पद शामिल हैं। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी इस भर्ती में हिस्सा लेने के लिए नौसेना कीआधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके 5 अप्रैल 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। वहीं, अगर आप सरकारी नौकरी के लिए किसी अन्य प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैंतो अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए आप सफलता डॉट कॉम पर चल रहे कई खास बैच और फ्री कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। यहां पर लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं केलिए कई फ्री क्लासेस भी चलाई जा रही हैं। आप इस Exam Preparation FREE Course- Subscribe Now लिंक पर क्लिक कर इन फ्री क्लासेस की मदद ले सकते हैं और सरकारी नौकरी का अपना सपना पूरा सकते हैं।

विज्ञापन

कितने अभ्यर्थियों को मिलेगी मेरिट लिस्ट में जगह:

इस भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के आवेदनों को पहले शॉर्टलिस्ट किया जाएगा और कुल रिक्तियों की संख्या के चार गुना अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा तथा फिजिकल फिटनेस टेस्ट (PFT) के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद लिखित परीक्षा के रिजल्ट के आधार पर नौसेना एक ऑल इंडिया मेरिट लिस्ट तैयार करेगीऔर इसी लिस्ट के अभ्यर्थियों को मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक नौसेना AA के पदों के लिए मेरिट लिस्ट में 600 अभ्यर्थियों कोजगह दे सकती है और SSR के पदों के लिए 2500 अभ्यर्थियों को मेरिट लिस्ट में जगह दे सकती है।

विज्ञापन

आवेदन करने के लिए जरूरी योग्यताएं:

आर्टिफिसर अप्रेंटिस के पदों पर आवेदन करने के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैथ, फिजिक्स और केमिस्ट्री/बॉयोलॉजी/कंप्यूटर साइंस में से किसी एक विषय के साथ 60 फीसदी अंकों सहित 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। वहीं, सीनियर सेकेंड्री रिक्रूट्स के लिए बी अभ्यर्थियों का उपरोक्त विषयों के साथ 12वींपास होना आवश्यक है। हालांकि, इसमें 12वीं में न्यूनतम 60 फीसदी अंक होने अनिवार्य नहीं हैं। इन दोनो पदों के लिए अभ्यर्थियों का जन्म 1 अगस्त 2002 से पहले और 31 जुलाई 2005 के बाद नहीं हुआ होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सफलता के साथ करें सरकारी नौकरी की तैयारी:

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं तो आप एक बार safalta app डाउनलोड करके सफलता द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेसका हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस वक्त SSC और रेलवे की विभिन्न परीक्षाओं के साथ यूपी लेखपाल, यूपी कॉन्स्टेबल, रेलवे ग्रुप D व अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं केलिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं। तो देर किस बात की तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed