फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   know how many candidates will be declared successful in the prelims-safalta

UPSC IAS Exam 2022: पांच सालों के बाद सिविल सेवा परीक्षा में रिक्तियों की संख्या हुई है 1,000 से अधिक, जानें प्रीलिम्स में कितने अभ्यर्थी किये जाएंगे सफल घोषित

Thu, 19 May 2022 03:11 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Thu, 19 May 2022 03:11 PM IST
सार

सिविल सेवा परीक्षा 2022 के लिए प्रीलिम्स का आयोजन पांच जून 2022 को किया जाएगा। इस बार सिविल सेवा परीक्षा के जरिए कुल 1,011 पदों पर भर्ती की जानी है।
 

विज्ञापन
know how many candidates will be declared successful in the prelims-safalta
UPSC - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली सिविल सेवा परीक्षा (CSE) एक बेहद ही प्रतिष्ठित परीक्षा है और इसका आयोजन तकरीबन हर साल किया जाता है। सिविल सेवा परीक्षा के जरिए देश में IAS, IPS जैसे अफसरों का चयन किया जाता है और ये देश चलाने में अपना अहम योगदान देते हैं। इस साल UPSC ने CSE 2022 के लिए अभ्यर्थियों से दो फरवरी 2022 से 22 फरवरी के बीच आवेदन मांगे थे। CSE 2022 के लिए प्रीलिम्स की परीक्षा पांच जून को आयोजित की जानी है। UPSC ने हाल ही में इसपरीक्षा के लिए अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं और अभ्यर्थी उसे UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं, अगर आप सरकारी नौकरी के लिए किसी अन्य प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए आप सफलता डॉट कॉम पर चल रहे कई खास बैच और फ्री कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। यहां पर लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कई फ्री क्लासेस भी चलाई जा रही हैं। आप इस Exam Preparation FREE Course- Subscribe Now लिंक पर क्लिक कर इन फ्री क्लासेस की मदद ले सकते हैं और सरकारी नौकरी का अपना सपना पूरा सकते हैं।

विज्ञापन

पांच सालों के बाद हुई है रिक्तियों की संख्या 1,000 से अधिक :

सिविल सर्विस एग्जाम में पांच सालों के बाद ऐसा हो रहा है की जब 1000 से अधिक पदों  पर भर्ती की जाएगी। दरअसल इस बार सिविल सेवा परीक्षा के जरिये कुल 1011 पदों पर भर्ती की जानी है। हालांकि नोटिफिकेशन के मुताबिक इसके जरिये कुल 861 पदों पर हीभर्ती की जानी थी। लेकिन बाद में आयोग ने इसमें इंडियन रेलवे मैनेजमेंट सर्विस (IRMS ग्रुप A) की 150 रिक्तियों को भी शामिल कर दिया जिससे सिविल सेवा परीक्षा 2022 में रिक्तियों की संख्या 1,011 हो गई। इससे पहले साल 2017 में सिविल सेवा परीक्षा के जरिये एक हजार से ज्यादा पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया गया था। जबकि 2021 में सिविल सेवा परीक्षा में रिक्तियों की संख्या 712 तथा 2020 में 836 थी। इसके अलावा 2019 में 922 तथा 2018 में 812 अभ्यर्थियों का चयन सिविल सर्विस एग्जाम के जरिए किया गया था।

विज्ञापन

कितने अभ्यर्थी किये जायेंगे सफल घोषित :

इस भर्ती में हिस्सा लेने वाले अभ्यर्थियों को पहले प्रीलिम्स परीक्षा में हिस्सा लेना होगा। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक प्रीलिम्स परीक्षा में आयोग कुल रिक्तियों की संख्या के 12 से 13 गुना यानी तकरीबन 12 से 13 हजार अभ्यर्थियों को सफल घोषित कर सकती है।वहीं, नोटिफिकेशन के मुताबिक इंटरव्यू/पर्सनालिटी टेस्ट के लिए आयोग कुल रिक्तियों की संख्या के दो गुना अभ्यर्थियों को बुला सकता है। इस हिसाब से आयोग CSE 2022 की मेंस परीक्षा में तकरीबन दो हजार अभ्यर्थियों को सफल घोषित कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी :

सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा बेहतर तैयारी के लिए सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त SSC और रेलवे की विभिन्न भर्तियों के साथ यूपी कॉन्स्टेबल, यूपी लेखपाल तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्टऔर वर्षो के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्सस चलाए जा रहे हैं। इन कोर्सेस से जुड़कर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। आप safalta app डाउनलोड करके भी इनकोर्सेस से जुड़ सकते हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की एवं बेहतर तैयारी कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed