UPSC Civil Services 2022: 50 फीसदी से भी कम मार्क्स लाकर इसमें सफलता प्राप्त करते हैं अभ्यर्थी, जानें CSE 2022 के हर चरण में कितने अभ्यर्थी किये जाएंगे सफल घोषित
सिविल सेवा परीक्षा 2022 के लिए प्रीलिम्स का आयोजन पांच जून 2022 को किया जाना है। इस बार इसके जरिये कुल 1,011 पदों पर भर्ती की जानी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2022 के प्रीलिम्स का आयोजन पांच जून 2022 को किया जाना है। इस बारसिविल सेवा परीक्षा में पिछले कुछ सालों की तुलना में रिक्तियों की संख्या बढ़ी है। दरअसल इस बार इसके जरिये कुल 1011 पदों पर भर्ती की जानी है। हालांकि, CSE 2022 के नोटिफिकेशन के अनुसार इसमें कुल रिक्तियों की संख्या 861 ही थी। लेकिन, इंडियन रेलवे मैनेजमेंट सर्विस (IRMS ग्रुप A) की 150 रिक्तियों को भी इसमें शामिलकरने के बाद इसमें रिक्तियों की संख्या 1011 हो गई है। देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षाओं में शामिल सिविल सेवा परीक्षा में सफल होने के लिए अभ्यर्थियों को पहले प्रीलिम्सफिर मेंस और आखिर में इंटरव्यू/पर्सनालिटी टेस्ट में हिस्सा लेना होगा। वहीं, अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाने वाले करेंट अफेयर्स की बेहतर एवं पक्की तैयारी करनाचाहते हैं तो आप सफलता डॉट कॉम के FREE Current Affairs - Download Now की मदद ले सकते हैं और इनकी कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं।
50 फीसदी से भी कम स्कोर करके इसमें सफलता प्राप्त करते हैं अभ्यर्थी :
देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा मानी जाने वाली सिविल सेवा परीक्षा में अभ्यर्थी 50 फीसदी से भी कम अंक लाकर सफल होते हैं। दरअसल 2020 में आयोजित की सिविलसेवा की प्रीलिम्स परीक्षा (200 अंको की) में सबसे अधिक कट ऑफ जनरल श्रेणी का गया था और इस कैटेगरी के अभ्यर्थी 92.51 मार्क्स लाकर इस परीक्षा में सफल हुए थे।वहीं, CSE 2020 के मेंस में (1750 अंको की) जनरल श्रेणी के अभ्यर्थियों का कट ऑफ 736 मार्क्स गया था। जबकि, इसी साल जनरल श्रेणी के अभ्यर्थियों का फाइनल कटऑफ 944 मार्क्स गया था। इस भर्ती में फाइनल कट ऑफ मेंस की लिखित परीक्षा के 1750 अंको और पर्सनालिटी टेस्ट/इंटरव्यू के 275 अंको को जोड़कर तैयार किया जाताहै। आप इन आकड़ो को देखकर समझ सकते हैं कि इसमें अभ्यर्थी 50 फीसदी से भी कम स्कोर करके सफलता हासिल कर लेते हैं।
कितने अभ्यर्थी किये जायेंगे सफल घोषित :
इस भर्ती में हिस्सा लेने वाले अभ्यर्थियों को पहले प्रीलिम्स परीक्षा में हिस्सा लेना होगा। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक प्रीलिम्स परीक्षा में आयोग कुल रिक्तियों की संख्याके 12 से 13 गुना यानी तकरीबन 12 से 13 हजार अभ्यर्थियों को सफल घोषित कर सकती है। वहीं, नोटिफिकेशन के मुताबिक इंटरव्यू/पर्सनालिटी टेस्ट के लिए आयोग कुलरिक्तियों की संख्या के दो गुना अभ्यर्थियों को बुला सकता है। इस हिसाब से आयोग CSE 2022 की मेंस परीक्षा में तकरीबन दो हजार अभ्यर्थियों को सफल घोषित कर सकतीहै।
सफलता के साथ करें सरकारी नौकरी के सपने को साकार :
सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त SSC और रेलवे की विभिन्न भर्तियों केसाथ यूपी कॉन्स्टेबल, यूपी लेखपाल तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट और वर्षो के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्सस चलाएजा रहे हैं। इन कोर्सेस से जुड़कर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। आप सफलता ऐपडाउनलोड करके भी इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की एवं बेहतर तैयारी कर सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए safalta app और सरकारी नौकरी के अपने सपने को करें साकार।