फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Know all the secrets to be successful in life-safalta

मोटिवेशनल स्पीकर सोनू शर्मा से जानिए जीवन में सफल होने के सारे राज और क्या है पैसा कमाने की सही उम्र

Fri, 22 Jul 2022 11:58 AM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Fri, 22 Jul 2022 11:58 AM IST
सार

सोनू शर्मा का नाम देश के कुछ चुनिंदा मोटिवेशनल स्पीकर्स में शामिल होता है। सोनू ने अपनी बातों और उत्साह से लाखों लोगो की जिंदगी बदलने का काम किया है। यूट्यूब और दूसरे सोशल मिडिया प्लेटफॉर्म पर सोनू शर्मा के चाहने वालो की संख्या करोड़ों में हैं। 

विज्ञापन
Know all the secrets to be successful in life-safalta
Sonu Sharma - फोटो : Sonu Sharma @YouTube

विस्तार

देश के युवाओं के दिलों में काफी समय से मोटिवेशनल स्पीकर सोनू शर्मा राज कर रहे हैं। व्यवसायिक तौर पर वो नेटवर्क मार्केटिंग करते हैं और देश के सबसे बड़े नेटवर्क मार्केटर हैं। लेकिन उनके बोलने की कला और संघर्ष की कहानियों ने उन्हें आज पूरे देश भर के युवाओं और बच्चों का चहेता बना दिया है। सफलता डॉट कॉम के साथ खास बाचतीज में सोनू शर्मा ने अपनी जिंदगी के कई अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि आज की युवा पीढ़ी हमसे ज्यादा समझदार है और वो देश के निर्माण में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही है। 

विज्ञापन

एजुकेशन सिस्टम में बदलाव की जरूरत 

सोनू शर्मा ने अपने शुरुआती दौर का जिक्र करते हुए कहा "हम लोगों को अपने जीवन में बैलेंस बनाना नहीं आता था। अगर हम खेलते थे तो पूरा दिन सिर्फ खेल रहे होते थे और जब काम करते थे तो पूरा दिन सिर्फ काम करते थे। लेकिन आज की युवा पीढ़ी में ये बदलाव नजर आ रहा है। अब युवाओं ने जीवन में बैलेंस बनाना सीख लिया है। टेक्नोलॉजी के आने के बाद से हमारी युवा पीढ़ी और मजबूत और संसाधन युक्त हो गई है। अब वो लोग काम और मनोरंजन दोनो एक साथ कर पा रहे हैं जबकि हमारे वक्त ऐसा नहीं था।" उन्होंने टेक्नोलॉजी को आज के दौर के लिए एक वरदान बताया और कहा की "टेक्नोलॉजी के आने से अब सफलता के परिमाप बदल चुके हैं।" भारत की शिक्षा व्यव्स्था पर बात करते हुए उन्होंने कहा  "भारत को अब अपनी शिक्षा प्रणाली में बदलाव लाने की  सख्त जरूरत है। युवाओं को वो स्किल्स सिखानी जरूरी हैं जिससे उन्हें न सिर्फ नौकरी मिल सके बल्कि वो अपना खुद का बिजनेस भी शुरू कर सकें।" उनका कहना था कि बच्चो को जो शिक्षा स्कूल में दी जा रही है वो बाहरी जीवन में काम नहीं आती और जो बाहरी दुनिया में काम आती है वो स्कूल में सिखाई नही जाती। 

विज्ञापन

16 साल की उम्र से ही काम करना शुरू करना चाहिए

सोनू शर्मा ने युवाओं को करियर के बारे में सलाह देते हुए कहा कि हर युवा को उसके पसंद के क्षेत्र में कम उम्र से ही काम करना शुरू कर देना चाहिए। उन्होंने कहा "मैने लगभग 17 साल की उम्र से ही काम करना शुरू कर दिया था और अभी तक के अनुभव से यही सीखा है की किसी भी काम में तरक्की करने के लिए आपको 5 से 7 साल लगाने पड़ते हैं। ऐसे में बेहतर यही है की आप जितनी जल्दी हो सके शुरुआत करें। अगर आप 16 या 17 साल की उम्र से शुरुआत करते हैं तो जब तक आप 24 से 25 साल के होंगे तब तक आप अपने जीवन में एक अच्छे मुकाम पर पहुंच चुके होंगें।" 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने युवाओं को काम के साथ साथ पढ़ाई करने की सलाह दी। उनका कहना था की पढ़ाई और सीखना तो एक ऐसी प्रक्रिया है जो जीवन भर चलती है और इसे आप काम के साथ साथ कर सकते हैं। 

जोश के साथ साथ होश भी जरूरी , मां बाप को इज्जत दें

देश के युवाओं, उनके सपनों और माता पिता से उनके संबध पर सवाल का जवाब देते हुए सोनू शर्मा ने कहा, ''युवाओं में जोश और उत्साह बहुत होता है लेकिन ऐसे में वो अक्सर होश खो बैठते हैं, ये होश अनुभव से ही आता है। प्रत्येक युवा जो अपने जीवन में कुछ पाने के लिए संघर्ष कर रहा है उसे अपने से बड़ों का सम्मान करना चहिए, अपने मां बाप के अनुभव की इज्जत करनी चहिए। बिना धैर्य के जीवन में कुछ भी नही मिल पाता।" अपने जोश में यदि वो अनुभव भी जोड़ देंगे तो उन्हें सफलता मिलने से कोई नहीं रोक सकता।''

Author: हर्षित शर्मा


 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed