{"_id":"67c164e4fc64d561570fed83","slug":"kendriya-vidyalaya-delhi-recruitment-2025-for-teaching-and-non-teaching-posts-know-details-2025-02-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"KVS Jobs 2025: इस केंद्रीय विद्यालय में निकली टीचिंग और नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती, सीधे इंटरव्यू से होगा चयन","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
KVS Jobs 2025: इस केंद्रीय विद्यालय में निकली टीचिंग और नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती, सीधे इंटरव्यू से होगा चयन
Fri, 28 Feb 2025 01:27 PM IST
शिवम गर्ग
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम गर्ग
Updated Fri, 28 Feb 2025 01:27 PM IST
सार
KVS Teacher Jobs 2025: केन्द्रीय विद्यालय संगठन ने 2025 के लिए दिल्ली में टीचिंग और नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। यह भर्ती पी.एम श्री केंद्रीय विद्यालय, प्रगति विहार, नई दिल्ली के लिए है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट देखें।
विज्ञापन
टीचिंग और नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती
- फोटो : Amar Ujala Graphics
विस्तार
Delhi Kendriya Vidyalaya Recruitment 2025: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने 2025 के लिए दिल्ली में टीचिंग और नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। यह भर्ती पी.एम श्री केंद्रीय विद्यालय, प्रगति विहार, नई दिल्ली के लिए है और आवेदन प्रक्रिया स्कूल की आधिकारिक वेबसाइट pragativihar.kvs.ac.in पर चल रही है।
इस भर्ती के लिए अंतिम तिथि 6 मार्च 2025 तक है। उम्मीदवारों को सीधे इंटरव्यू के माध्यम से सरकारी नौकरी का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
टीचिंग पदों में, पीजीटी के लिए भौतिकी, रसायन शास्त्र, जीवविज्ञान, गणित, अंग्रेजी, हिंदी, भूगोल, इतिहास जैसे विषयों में भर्ती की जाएगी। इसके अलावा, टीजीटी के लिए भी विज्ञान, गणित, अंग्रेजी, संस्कृत, सामाजिक विज्ञान जैसे विषयों में वैकेंसी है।
विज्ञापन
इस भर्ती के लिए अंतिम तिथि 6 मार्च 2025 तक है। उम्मीदवारों को सीधे इंटरव्यू के माध्यम से सरकारी नौकरी का अवसर मिलेगा।
KVS Vacancy 2025: इन पदों पर भर्ती
केवी ने विभिन्न टीचिंग और नॉन-टीचिंग पदों पर वैकेंसी निकाली है, जिनमें पीजीटी (PGT), टीजीटी (TGT), पीआरटी (PRT) शिक्षक, संगणक अनुदेशक, योग प्रशिक्षक, संगीत और नृत्य प्रशिक्षक, खेलकूद प्रशिक्षक, नर्स, डॉक्टर, काउंसलर, विशेष शिक्षक और कला प्रशिक्षक शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
टीचिंग पदों में, पीजीटी के लिए भौतिकी, रसायन शास्त्र, जीवविज्ञान, गणित, अंग्रेजी, हिंदी, भूगोल, इतिहास जैसे विषयों में भर्ती की जाएगी। इसके अलावा, टीजीटी के लिए भी विज्ञान, गणित, अंग्रेजी, संस्कृत, सामाजिक विज्ञान जैसे विषयों में वैकेंसी है।
Trending Videos
KVS Teacher Jobs 2025: योग्यता
टीचिंग पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को संबंधित विषय में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ पोस्ट-ग्रेजुएशन (PGT) या बैचलर डिग्री (TGT) और बीएड डिग्री की आवश्यकता होगी। PRT पदों के लिए 12वीं कक्षा के साथ जेबीटी/ डी.एड/ पीटीसी की योग्यता जरूरी है। नॉन-टीचिंग पदों के लिए भी विशिष्ट योग्यता निर्धारित की गई है, जिनके बारे में अधिक जानकारी अभ्यर्थी आधिकारिक नोटिफिकेशन से प्राप्त कर सकते हैं।