फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Karnataka Police Recruitment 2022 for Constable Various Posts Know How to Apply Selection Process Here

Karnataka Police Recruitment: कर्नाटक पुलिस में कांस्टेबल के हजारों पदों पर भर्ती, जानें कैसे करना है आवेदन

Mon, 17 Oct 2022 02:28 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Mon, 17 Oct 2022 02:28 PM IST
सार

Karnataka Police Recruitment: इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं पास की योग्यता होनी चाहिए। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष होनी चाहिए।

विज्ञापन
Karnataka Police Recruitment 2022 for Constable Various Posts Know How to Apply Selection Process Here
Karnataka Police Recruitment - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

Karnataka Police Recruitment: अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और आपका मकसद पुलिस विभाग में नौकरी पाने का है तो आपके लिए अच्छी खबर सामने आई है। कर्नाटक पुलिस विभाग ने कांस्टेबल के हजारों पदों पर भर्ती जारी की है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होने की इच्छा रखते हैं, वे अपना आवेदन कर्नाटक पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट ksp.gov.in पर जाकर जमा कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस भर्ती के लिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया और भर्ती का विवरण....

विज्ञापन

इस तारीख तक कर सकेंगे आवेदन
कर्नाटक पुलिस की ओर से जारी किए कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 31 अक्तूबर, 2022 को निर्धारित की गई है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आखिरी तारीख से पहले ही अपना आवेदन कर लें। ध्यान रखें कि आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में ही होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं पास की योग्यता होनी चाहिए। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष होनी चाहिए। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 400 रुपये और ओबीसी, अनुसूचित जाति (SC) व अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के उम्मीदवारों को 200 रुपये आवेदन शुल्क के तौर पर जमा करने होंगे। 

विज्ञापन

कैसे करें आवेदन?

उम्मीदवार अपना आवेदन नीचे दिए गए आसान से दिशानिर्देशों का पालन कर के जमा कर सकते हैं-: 

  • उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे वैकेंसी के सेक्शन में जाएं।
  • यहां दिखाई दे रहे सबंधित भर्ती के लिंक पर क्लिक करें। 
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
  • अब यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के आवेदन पत्र को भरें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed