{"_id":"67aae67bdf03d5f72501401e","slug":"jssc-matric-level-answer-key-2023-released-know-objection-window-date-2025-02-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"JSSC Matric Level Answer Key: झारखंड मैट्रिक स्तर परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, यहां से करें चेक","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
JSSC Matric Level Answer Key: झारखंड मैट्रिक स्तर परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, यहां से करें चेक
Tue, 11 Feb 2025 11:26 AM IST
शिवम गर्ग
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम गर्ग
Updated Tue, 11 Feb 2025 11:26 AM IST
सार
JSSC Matric Level Answer Key: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने झारखंड मैट्रिक स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षार्थी आधिकारिक वेबसाइट से इसे डाउनलोड कर सकते हैं। आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि 20 फरवरी 2025 है।
विज्ञापन
JSSC Matric Level Answer Key
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
JSSC Matric Level Answer Key: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड मैट्रिक स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट (www.jssc.nic.in) पर जाकर उत्तर कुंजी को चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
20 फरवरी तक दर्ज करें आपत्ति
यदि उम्मीदवारों को किसी प्रश्न के उत्तर पर कोई आपत्ति हो, तो वे 20 फरवरी 2025 तक अपनी आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। आपत्ति दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी आपत्ति को ईमेल के माध्यम से jsscjharkhand02@gmail.com पर भेजना होगा। उम्मीदवारों को अपनी आपत्ति के साथ संबंधित प्रमाण (मानक पुस्तकों से संदर्भ) भी संलग्न करने होंगे। ध्यान रखें कि हाथ से लिखे गए संदर्भ स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
विज्ञापन
JSSC Matric Level 2023: 29 सितंबर को हुई थी परीक्षा
झारखंड मैट्रिक स्तर परीक्षा 29 सितंबर 2024 को आयोजित की गई थी। इससे पहले यह 28 जुलाई को होने वाली थी, लेकिन अपरिहार्य कारणों से इसे स्थगित कर दिया गया था। इस परीक्षा के माध्यम से कुल 455 रिक्तियों को भरा जाएगा।
विज्ञापन
JSSC उत्तर कुंजी डाउनलोड कैसे करें?
झारखंड मैट्रिक स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 की उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट http://www.jssc.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर "Answer Key" लिंक पर क्लिक करें।
- अब, "झारखंड मैट्रिक स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023" के लिए उत्तर कुंजी लिंक को खोजें और उस पर क्लिक करें।
- उत्तर कुंजी का PDF फाइल डाउनलोड करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप उत्तर कुंजी में हर प्रश्न के उत्तर को देख सकते हैं और अपने उत्तरों की तुलना कर सकते हैं।