फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   JSSC Matric Level Admit Card released, exam will be held on 29th September in Ranchi

JSSC Matric Level Admit Card: मैट्रिक भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी, 29 सितंबर को रांची में होगा एग्जाम

Thu, 26 Sep 2024 11:53 AM IST
मेघा झा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा झा Updated Thu, 26 Sep 2024 11:53 AM IST
सार

JSSC Matric Level Admit Card: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने झारखंड मैट्रिक स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। परीक्षा रांची में 29 सितंबर को आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
JSSC Matric Level Admit Card released, exam will be held on 29th September in Ranchi
एडमिट कार्ड जारी - फोटो : freepik.com

विस्तार

JSSC Matric Level Admit Card: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने झारखंड मैट्रिक संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। परीक्षा के प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार झारखंड मैट्रिक लेवल संयुक्त भर्ती परीक्षा 2023 29 सितंबर 2024 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा झारखंड के रांची जिले में स्थित परीक्षा केंद्र में होगी। परीक्षा के लिए पंजीकरण करने वाले परीक्षार्थी आधिकारिक वेबसाइट https://jmlccerecruitment.com/AdmitLogin.aspx पर जाकर अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन


बता दें कि यह परीक्षा पहले 28 जुलाई को आयोजित की जानी थी। लेकिन झारखंड आयोग द्वारा यह परीक्षा किन्हीं अपरिहार्य कारण के चलते स्थगित की गई थी। इस परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी हो चुके हैं। इस परीक्षा के जरिए 455 रिक्त पदों को भरा जाएगा।
विज्ञापन

JSSC Matric Level Admit Card released, exam will be held on 29th September in Ranchi
JSSC Matric Level Admit Card - फोटो : https://jmlccerecruitment.com/AdmitLogin.aspx

परीक्षा पैटर्न

प्रारंभिक परीक्षा: झारखंड आयोग द्वारा यह परीक्षा ओएमआर शीट पर आयोजित होगी। परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे। एक प्रश्न तीन अंक का होगा, वहीं गलत उत्तर पर 1 अंक की कटौती होगी। भाषा विषयों के अलावा अन्य विषयों के प्रश्न हिंदी और अंग्रेजी भाषा में होंगे।
मुख्य परीक्षा: प्रारंभिक परीक्षा में पास परीक्षार्थियों को मुख्य परीक्षा में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। यह परीक्षा तीन पालियों में होगी। हर परीक्षा की अवधि 2 घंटे की होगी।
प्रश्नपत्र-1: भाषा ज्ञान
कुल प्रश्न- 120
परीक्षा अवधि- 2 घंटा
हिंदी भाषा ज्ञान- 80 प्रश्न
अंग्रेजी भाषा ज्ञान- 40 प्रश्न
बता दें कि भाषा ज्ञान के प्रश्नपत्र से प्राप्त अंक क्वालिफाइंग होंगे। हिंदी और अंग्रेजी में कुल 30 अंक प्राप्त करना जरूरी है। हालांकि इसके अंक मेरिट के लिए नहीं जोड़े जाएंगे।

परीक्षा की सीबीआई जांच याचिका

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के द्वारा इस साल जनवरी माह में आयोजित हुई सीजीएल परीक्षा के पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की गयी। 28 जनवरी को आयोजित परीक्षा का पेपर लीक होने की बात पर आयोग ने पहले थर्ड पेपर यानी सामान्य ज्ञान की परीक्षा रद्द कर दी थी। अभ्यर्थियों के हंगामे के बाद आयोग ने तीनों पत्रों की परीक्षा रद्द की। एसएससी- सीजीएल की इस परीक्षा के जरिए राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में 2025 पदों पर नियुक्ति की जानी थी। इसके लिए साढ़े छह लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed