फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   JSSC JTGLCCE Recruitment 2026: Apply Online for 611 Assistant and Inspector Posts

JSSC JTGLCCE Vacancy: झारखंड में सहायक, निरीक्षक समेत 611 पदों पर भर्ती, एक जून से करें आवेदन; जानें योग्यता

Fri, 08 May 2026 12:55 PM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Fri, 08 May 2026 12:55 PM IST
सार

JSSC JTGLCCE Notification 2026 OUT: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने जेटीजीएलसीसीई भर्ती 2026 के तहत सहायक, निरीक्षक समेत विभिन्न पदों पर 611 रिक्तियों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए बीएससी, एमएससी, बीफार्मा और एमफार्मा योग्यता रखने वाले पात्र उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 जून 2026 से शुरू होगी।

विज्ञापन
JSSC JTGLCCE Recruitment 2026: Apply Online for 611 Assistant and Inspector Posts
JSSC, झारखंड लोक सेवा आयोग - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

JSSC JTGLCCE Notification 2026: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने तकनीकी स्नातक स्तर के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। आयोग द्वारा जारी जानकारी के अनुसार कुल 611 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 जून 2026 से शुरू होगी और योग्य उम्मीदवार 30 जून 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र में सुधार करने का अवसर 5 जुलाई से 10 जुलाई 2026 तक दिया जाएगा।

विज्ञापन

पदानुसार क्या है योग्यता और वेतन?

  • सहायक कीटविज्ञानी: इस पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से जीव विज्ञान (कीट विज्ञान) में पोस्टग्रेजुएट डिग्री होनी चाहिए। चयनित उम्मीदवारों को लेवल-7 के तहत 44,900 से 1,42,400 तक वेतन मिलेगा।
  • विज्ञापन
  • सहायक वेक्टर जनित रोग नियंत्रण अधिकारी: उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से विज्ञान विषय में ग्रेजुएशन होना जरूरी है। इस पद का वेतनमान लेवल-7 के तहत 44,900 से 1,42,400 तक निर्धारित किया गया है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • निरीक्षक: इस पद के लिए विज्ञान विषय में स्नातक डिग्री जरूरी है। चयनित अभ्यर्थियों को लेवल-6 के अनुसार 35,400 से 1,12,400 तक वेतन मिलेगा।
  • ब्लॉक सांख्यिकी पर्यवेक्षक/कनिष्ठ सांख्यिकी सहायक/अन्वेषक: उम्मीदवार के पास गणित, अर्थशास्त्र या सांख्यिकी विषय में ग्रेजुएशन डिग्री होनी चाहिए। इस पद पर वेतन 35,400 से 1,12,400 तक मिलेगा।
  • डेयरी तकनीकी अधिकारी: इस पद के लिए डेयरी टेक्नोलॉजी या डेयरी साइंस में डिग्री जरूरी है। चयनित उम्मीदवारों को लेवल-6 के तहत 35,400 से 1,12,400 तक वेतन दिया जाएगा।
  • मत्स्य पालन विस्तार पर्यवेक्षक: उम्मीदवार के पास मत्स्य विज्ञान या प्राणी विज्ञान में ऑनर्स के साथ डिग्री होनी चाहिए। इस पद का वेतनमान 35,400 से ₹1,12,400 तक है।
  • लेखा परीक्षक: इस पद के लिए गणित, अर्थशास्त्र, वाणिज्य या सांख्यिकी में पोस्टग्रेजुएट डिग्री जरूरी है। चयनित उम्मीदवारों को 29,200 से 92,300 तक वेतन मिलेगा।
  • जूनियर वैज्ञानिक सहायक: उम्मीदवार के पास फार्मेसी, बायोकेमिस्ट्री या मेडिसिन में डिग्री/पोस्टग्रेजुएट योग्यता होनी चाहिए। साथ ही कम से कम 6 महीने का लैब अनुभव जरूरी है। इस पद का वेतन 29,200 से 92,300 तक निर्धारित है।
  • प्रयोगशाला सहायक (भौतिकी): इस पद के लिए UGC मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से भौतिकी में ऑनर्स के साथ ग्रेजुएशन होना जरूरी है। चयनित उम्मीदवारों को 29,200 से 92,300 तक वेतन मिलेगा।
  • प्रयोगशाला सहायक (रसायन विज्ञान): उम्मीदवार के पास रसायन विज्ञान में ऑनर्स के साथ स्नातक डिग्री होनी चाहिए। इस पद का वेतनमान 29,200 से 92,300 तक रहेगा।

आयु सीमा की शर्तें

श्रेणी अधिकतम आयु सीमा
अनारक्षित (General), ईडब्ल्यूएस (EWS) 35 वर्ष
अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC), पिछड़ा वर्ग (BC) पुरुष 37 वर्ष
अनारक्षित, अत्यंत पिछड़ा वर्ग, पिछड़ा वर्ग महिला 38 वर्ष
अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) – पुरुष एवं महिला 40 वर्ष
दिव्यांगजन (PwBD) – सभी श्रेणियां 10 वर्ष की अतिरिक्त छूट
भूतपूर्व सैनिक (Ex-Servicemen) 5 वर्ष की अतिरिक्त छूट

कितना लगेगा पंजीकरण शुल्क?

आवेदन शुल्क श्रेणी के अनुसार निर्धारित किया गया है। सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि झारखंड राज्य के अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए शुल्क 50 रुपये तय किया गया है। वहीं 40 प्रतिशत या उससे अधिक दिव्यांगता वाले PwBD उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार आवेदन शुल्क में छूट प्रदान की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed