फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   JSSC JPMCCE recruitment 2024 know how to apply at jssc.nic.in

JSSC Recruitment 2024: झारखंड पैरामेडिकल संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के लिए पंजीकरण शुरू, ऐसे करें आवेदन

Wed, 24 Jan 2024 02:05 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Wed, 24 Jan 2024 02:05 PM IST
सार

JSSC JPMCCE Recruitment 2024: झारखंड पैरामेडिकल संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
JSSC JPMCCE recruitment 2024 know how to apply at jssc.nic.in
JSSC Recruitment 2023 - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

JSSC JPMCCE Recruitment 2024: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की तरफ से झारखंड पैरामेडिकल संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2023 (JPMCCE 2023) के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 23 जनवरी से शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाकर इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 22 फरवरी 2024 तक है।

विज्ञापन

JSSC JPMCCE रिक्तियों का विवरण

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से झारखंड स्वास्थ्य विभाग में पैरामेडिकल स्टाफ भर्ती के माध्यम से फार्मासिस्ट, प्रयोगशाला तकनीशियन, एक्स-रे तकनीशियन और नर्स (परिचारिका) सहित कुल 2532 रिक्तियां (2485 नियमित और 47 बैकलॉग) भरी जाएंगी। रिक्तियों का विवरण नीचे देख सकते हैं।

  • फार्मासिस्ट 560 पद (रेगुलर)  25 पद (बैकलॉग)

  • प्रयोगशाला तकनीशियन 636 पद (रेगुलर)  22 पद (बैकलॉग)

  • एक्स-रे तकनीशियन 116 पद (रेगुलर) 

  • नर्स (परिचारिका) ग्रेड ए 1173 पद (रेगुलर)

विज्ञापन
विज्ञापन

JSSC JPMCCE आवेदन शुल्क

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग में पैरामेडिकल स्टाफ भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अनारक्षित,ओबीसी श्रेणियों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है, जबकि एससी/एसटी/पीएच/महिला उम्मीदवारों को 50 रुपये का भुतान करना होगा।

विज्ञापन

JSSC JPMCCE आयुसीमा

झारखंड स्वास्थ्य विभाग में पैरामेडिकल स्टाफ भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। अनारक्षित और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए अधिकतम आयु 35 वर्ष है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed