JSSC JECCE 2023: जेएसएससी कॉन्स्टेबल भर्ती पंजीकरण की अंतिम तिथि आज; देरी से बचने के लिए अभी करें आवेदन
JSSC JECCE 2023 Registration: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) झारखंड एक्साइज कॉन्स्टेबल प्रतियोगी परीक्षा 2023 (JECCE 2023) के लिए पंजीकरण करने की सोमवार, 10 जुलाई आखिरी तारीख है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
JSSC JECCE 2023 Registration: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) झारखंड एक्साइज कॉन्स्टेबल प्रतियोगी परीक्षा 2023 (JECCE 2023) के लिए पंजीकरण करने की सोमवार, 10 जुलाई आखिरी तारीख है। परीक्षा के लिए अर्हता प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर रात 11.59 बजे तक ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 12 जुलाई, 2023 है। आवेदक 16 से 18 जुलाई, 2023 तक अपने आवेदन पत्र में बदलाव कर सकेंगे। आयोग ने कुल 583 पदों का विज्ञापन दिया है जो प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से भरे जाएंगे।
JSSC JECCE 2023: पात्रता मापदंड
आयु सीमा : एक अगस्त, 2023 को 18 वर्ष से 25 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणियों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है।
शैक्षणिक योग्यता : आवेदकों को भारत में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
आवेदन शुल्क : अनारक्षित श्रेणी के आवेदकों को 100 रुपये का शुल्क देना होगा, जबकि आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 50 रुपये लागू है।
JSSC Excise Constable Recruitment आवेदन करने की चरण
-
उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाएं। -
मुख पृष्ठ पर, “आवेदन प्रपत्र (आवेदन करें)” पर क्लिक करें। -
जेईसीसीई 2023 आवेदन लिंक पर क्लिक करें। -
रजिस्टर करें और आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं। -
फॉर्म भरें, शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें। -
फॉर्म डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट ले लें।
JSSC JECCE 2023: चयन प्रक्रिया
चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, शारीरिक परीक्षण (पीईटी/पीएसटी), मेडिकल परीक्षण शामिल होगा और अंतिम मेरिट सूची आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर पोस्ट की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाने की सलाह दी जाती है।