फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   JSSC JE Recruitment 2022 Sarkari Naukri for 285 posts apply at jssc.nic.in

JSSC JE Recruitment 2022: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने जूनियर इंजीनियर के पदों पर निकाली भर्तियां, ऐसे करें आवेदन

Tue, 18 Jan 2022 10:54 PM IST
राहुल मानव जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: राहुल मानव Updated Tue, 18 Jan 2022 10:54 PM IST
सार

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) ने जूनियर इंजीनियर के विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। नीचे पढ़ें भर्ती विवरण।

विज्ञापन
JSSC JE Recruitment 2022 Sarkari Naukri for 285 posts apply at jssc.nic.in
JSSC JE Recruitment 2022 - फोटो : Social Media

विस्तार

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) ने झारखंड डिप्लोमा स्तर की संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2021 के लिए विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली हैं। आयोग ने सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल ट्रेडों के लिए 285 जूनियर इंजीनियर के पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी की है। उम्मीदवारों के लिए 23 जनवरी, 2022 से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो रही है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों के पास ऑनलाइन आवेदन करने के लिए 22 फरवरी, 2022 तक का समय है। इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास पात्रता मानदंड के अतिरिक्त योग्यता के साथ सिविल, इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल ट्रेड में डिप्लोमा होना चाहिए। इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष है।  उम्मीदवार वेबसाइट में जाकर इन पदों पर भर्ती के लिए पात्रता मानदंड, भर्ती विवरण को अच्छी तरह से पढ़कर, फिर ऑनलाइन आवेदन करें।

विज्ञापन

JSSC JE Recruitment 2022 की महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि - 23 जनवरी, 2022
  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि - 22 फरवरी, 2022

विज्ञापन
विज्ञापन

JSSC JE Recruitment 2022 का ये है पद विवरण

  • जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) -46 पद
  • जूनियर इंजीनियर (सिविल) -188 पद
  • जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल) -51 पद
  • कुल - 285 पद

विज्ञापन

JSSC JE Recruitment 2022 का ये है शैक्षणिक योग्यता

  • जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) के पद के लिए उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय व  संस्थान से इलेक्ट्रिकल ट्रेड में डिप्लोमा होना चाहिए।
  • जूनियर इंजीनियर (सिविल) के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय व संस्थान से सिविल ट्रेड में डिप्लोमा होना चाहिए।
  • जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल) के पद भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय व संस्थान से मैकेनिकल ट्रेड में डिप्लोमा होना चाहिए।

JSSC JE Recruitment 2022 के लिए को ऐसे करें आवेदन

  • उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर झारखंड डिप्लोमा स्तर की संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2021 के लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद जूनियर इंजीनियर के पदों पर भर्ती विवरण की अधिसूचना को पढ़ें।
  • अधिसूचना को पढ़ने के बाद आवेदन पत्र भरें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • आवेदन शुल्क भरने के बाद फॉर्म को जमा कर दें।
  • आवेदन पत्र जमा कराने के बाद उसे डाउनलोड करें।
  • अब आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकाल लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed