फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   JSSC CGL Recruitment 2022 Sarkari Naukri for 956 posts apply at jssc.nic.in

JSSC CGL Recruitment 2022: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग में 956 पदों पर निकलीं भर्तियां, यहां देखें डिटेल

Tue, 11 Jan 2022 09:01 PM IST
राहुल मानव जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: राहुल मानव Updated Tue, 11 Jan 2022 09:01 PM IST
सार

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) ने विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। नीचें पढ़ें भर्ती विवरण।

विज्ञापन
JSSC CGL Recruitment 2022 Sarkari Naukri for 956 posts apply at jssc.nic.in
JSSC CGL Recruitment 2022 - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) ने संयुक्त स्नातक स्तर (सीजीएल) के कुल 956 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। उम्मीदवार के लिए सहायक शाखा अधिकारी, जूनियर सचिवालय सहायक, ब्लॉक आपूर्ति अधिकारी और योजना सहायक के पदों पर आयोग ने भर्तियां निकाली हैं। उम्मीदवार इन पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट  jssc.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करें। इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया 15 जनवरी, 2022 से शुरू हो रही है। उम्मीदवारों के पास ऑनलाइन आवेदन करने के लिए 14 फरवरी, 2022 तक का समय है। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। उम्मीदवार शैक्षिक योग्यता, अनुभव, चयन मानदंड और अन्य जानकारियों को जानने के लिए वेबसाइट पर जा सकते हैं।

विज्ञापन

 


JSSC CGL Recruitment 2022 की महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि - 15 जनवरी, 2022
  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि - 14 फरवरी, 2022
  • शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि - 16 फरवरी, 2022
  • परीक्षा तिथि - जल्द ही अधिसूचित किया जाएगा
  • प्रवेश पत्र जारी होने की तिथि - जल्द ही अधिसूचित किया जाएगा

 

विज्ञापन
विज्ञापन

JSSC CGL Recruitment 2022 का ये है पद विवरण

  • सहायक शाखा अधिकारी - 384
  • जूनियर सचिवालय सहायक - 322
  • ब्लॉक आपूर्ति अधिकारी - 245
  • योजना सहायक - 5

 

विज्ञापन

JSSC CGL Recruitment 2022 की ये है आयु सीमा

 इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 21 से 35 वर्ष तक निर्धारित की गई है। सरकारी मानदंडों के अनुसार आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आयु में छूट उपलब्ध है।

 

JSSC CGL Recruitment 2022 का ये है चयन मानदंड

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा की तिथि के बारे में उम्मीदवारों को सूचना प्रदान की जाएगी।

 

JSSC CGL Recruitment 2022 वेतन विवरण

  • सहायक शाखा अधिकारी  - 44900 और 142400 रुपये
  • जूनियर सचिवालय सहायक - 19,900 और 63,200 रुपये
  • ब्लॉक आपूर्ति अधिकारी  - 35,400 और 1,12,400 रुपये
  • योजना सहायक - 29,200 और 92,300 रुपये

 

JSSC CGL Recruitment 2022 के लिए ये है आवेदन शुल्क

  • सामान्य, ओबीसी उम्मीदवार - 100 रुपये
  • एससी, एसटी उम्मीदवार - 50 रुपये

 

JSSC CGL Recruitment 2022 के लिए को ऐसे करें आवेदन

  • उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर  संयुक्त स्नातक स्तर के पदों पर भर्ती के लिंक पर  क्लिक करते हुए अधिसूचना को पढ़ें।
  • अधिसूचना को पढ़ने के बाद आवेदन पत्र भरें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • आवेदन शुल्क भरने के बाद फॉर्म को जमा कर दें।
  • आवेदन पत्र जमा कराने के बाद उसे डाउनलोड करें।
  • अब आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकाल लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed